{"_id":"59074d624f1c1b915e44233d","slug":"all-electric-goods-burn-after-high-voltage-current-flow-in-village-of-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट, विद्युत उपकरण जलकर हुए नष्ट, 20 झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट, विद्युत उपकरण जलकर हुए नष्ट, 20 झुलसे
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Mon, 01 May 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
उपकेंद्र पर फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के भभौरा गांव में रविवार की शाम घरों में हाईवोल्टेज करंट उतर जाने से 20 लोग झुलस गए। कई घरों में बल्ब से लेकर मोबाइल फोन और टेलीविजन आदि उपकरण जल गए। करेंट दौड़ने की खबर लगते ही लोग घरों से निकलकर बाहर भागने लगे।
उपकेंद्र पर फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। झुलसे हुए लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर और निजी चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है।
भभौरा गांव में रविवार की शाम सात बजे के करीब ट्रांसफार्मर में तेज आवाज हुई।
उसके बाद घरों में 11 हजार वोल्ट का करेंट उतर आया। बल्ब फूटने लगे और टेलीविजन, मोबाइल, प्रेस आदि जो भी उपकरण प्लग से जुड़े थे उनसे धुआं निकलने लगा। उपकरणों को बचाने के लिए लोगों ने स्विच बंद करने की कोशिश की तो बोर्ड से चिपक गए और करेंट से झुलसने लगे।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने तुरंत उपकेंद्र पर फोन कर लाइन बंद कराई। इस दौरान हर्ष यादव (15), सीमा सिंह (35), रीता गोंड़ ( 22) और उनका पुत्र पिंटू (5), रामजी यादव (60), ज्ञानू बियार (22), किशन गुप्ता (16) सहित 20 लोग झुलस गए। लोगों का उपचार पीएचसी और निजी चिकित्सालय में कराया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर एवं पुराने तार की वजह से हादसा हुआ। हवा के चलते हाईवोल्टेज तार लो वोल्टेज वितरण लाइन से सट गया था, जिससे हाईवोल्टेज करेंट घरों में आ गया।
अहरौरा उपकेंद्र के अवर अभियंता अरुण कुमार का कहना है कि दो दिन पूर्व ट्रांसफार्मर के खराबहोने की सूचना मिली थी। लाइन मैैन को भेजा गया था किन परिस्थितियों में ऐसा हुआ इसकी जानकारी नहीं है।