{"_id":"58b54d164f1c1b44598310c9","slug":"all-elderly-men-and-women-in-up-my-father-in-law-lalu","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के सभी बुजुर्ग महिला और पुरुष मेरे समधी : लालू यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के सभी बुजुर्ग महिला और पुरुष मेरे समधी : लालू यादव
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 28 Feb 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने आज मिर्जापुर की एक रैली में रिश्ते की दुहाई देकर सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यूपी के सभी बुजुर्ग महिला और पुरुष मेरे समधी है।
विज्ञापन
कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा के चुनाव में हम अलग-अलग लड़े थे इसलिए भाजपा वालों ने सरकार बना लिया। मोदी पर तंज कहते हुए कहा कि ज्यादा तेज मत बोलो नहीं तो नस फट जाएगी। आरोप लगाया कि गांधी के हत्यारे गांधी वादी बन रहे हैं।
विज्ञापन
कहा कि काला धन गरीबों के खाते में नहीं आया। उन्होंने भाजपा को जुमला पढ़ने वाली पार्टी बताया। मोदी कहते हैं गंगा मां ने बुलाया है लेकिन गंगा मां इन्सान को अंतिम संस्कार के लिए बुलाती हैं। हम पूरे देश में लालटेन लेकर घूमे लेकिन कही भी अच्छे दिन नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन
दावा किया कि यूपी में बीजेपी की हालत खस्ता है। मोदी पूरे यूपी के लोगों को गाली दे रहे हैं। मोदी ऐसे ताली बजाते हैं जैसे हिजडा बजाते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प व मोदी जुड़वा भाई हैं। मोदी 2019 के लोकसभा लिए यूपी में तैयारी कर रहे हैं।
उन्हें पता है कि यूपी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। अटल बिहारी वाजपेयी अच्छे थे मोदी अमित शाह ने न जाने कौन सी दवा दे कर उन्हें अस्वस्थ कर दिया है। उनके स्वास्थ्य को लेकर जांच होनी चाहिए।