फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   alert

15 अगस्त पर जिले में हाई एलर्ट

Wed, 14 Aug 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
alert
वाराणसी। 15 अगस्त के मद्देनजर जिले में हाई एलर्ट घोषित किया गया है। जिला पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में प्रवेश करने वाहनों की तलाशी लेने को कहा गया है। साथ ही गंगा घाटों सहित अन्य सभी सार्वजनिक स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस और जम्मू-कश्मीर के मौजूदा घटनाक्रम के मद्देनजर पुलिस को विशेष सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के लिए केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने आगाह किया है। इसके मद्देनजर पुलिस को गंगा घाटों, होटलों, लॉजों, गेस्ट हाउसों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, मॉल सहित भीड़भाड़ वाले सभी स्थानों पर औचक निरीक्षण कर तलाशी लेनेे और संदिग्धों से पूछताछ के लिए कहा गया है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस अतिरिक्त सतर्कता के साथ मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही है। थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को कहा गया है कि वह अपने क्षेत्र में भ्रमण करें। संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों से पूछताछ कर उनके नाम और पते की तस्दीक की जाए। सोशल मीडिया की निगरानी की जाए और कोई अफवाह फैलाए तो उसका तत्काल खंडन कर शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed