फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akhilesh Yadav welcomed by samajwadi party workers at varanasi airport scuffle with security personnel also

वाराणसी: अखिलेश यादव का एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक भी हुई

Thu, 16 Dec 2021 12:59 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Dec 2021 12:59 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार रात जौनपुर से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर सपा, अपना दल कृष्णा गुट और सुभासपा के नेता भी पहुंच गए। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav welcomed by samajwadi party workers at varanasi airport scuffle with  security personnel also
बाबतपुर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बुधवार रात सवा दस बजे एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जौनपुर के मड़ियाहूं स्थित जनसभा कार्यक्रम के बाद लखनऊ जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे अखिलेश से मुलाकात को आतुर सपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर सपा, अपना दल कृष्णा गुट और सुभासपा के नेता भी पहुंच गए। नारेबाजी और कार्यकर्ताओं के उत्साह के आगे एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों को काफी परेशानियां हुई। हालांकि मौके पर पहुंचे सीआईएसएफ कमांडेंट अजय कुमार ने स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


आगमन के दौरान पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा सहित कई नेताओं ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वीआईपी लाउंज में कुछ देर ठहरने के बादरात 10.40 बजे चार्टर विमान से लखनऊ प्रस्थान कर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः अखिलेश यादव का सवाल: सीएम कब चलाएंगे जौनपुर और लखीमपुर खीरी के माफियाओं पर बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed