{"_id":"65c46bc1bbaeafe06a0434ad","slug":"akhilesh-yadav-visit-to-sankat-mochan-mahant-residence-of-varanasi-2024-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: संकटमोचन के महंत के आवास पर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: संकटमोचन के महंत के आवास पर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, जताया शोक
Thu, 08 Feb 2024 02:21 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:21 PM IST
सार
अखिलेश यादव निजी विमान से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद भदैनी स्थित संकटमोचन के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र की मां को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विज्ञापन
Akhilesh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबतपुर एयरपोर्ट से अखिलेश यादव संकटमोचन मंदिर के महंत की माता के निधन पर शोक जताने तुलसीघाट पहुंचे। यहां महंत प्रो विश्वंभर नाथ मिश्र और डा. वीएन मिश्र ने उनकी अगवानी की। माताजी को श्रद्धांजलि देने के बाद अखिलेश यादव ने तुलसी घाट स्थित हनुमान जी का दर्शन किया।
विज्ञापन
इसके बाद वे ब्रहमानंद कालोनी स्थित पूर्व विधायक पूनम सोनकर के यहां वैवाहिक समारोह में पहुंचे। इसके बाद वे अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रकाश सोनकर के घर नगवां पहुंचे। यहां उनकी माता के निधन पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल के घर वीरभानपुर पहुंचे। यहां वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेने के बाद लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने पप्पू की दुकान पर पी चाय
मंहत आवास से निकलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला रविदास गेट के पास पप्पू यादव की चाय की दुकान पर रुका। यहां अपने कार्यकर्ता की चाय की दुकान पर रुककर परिवार का हाल चाल पूछने के बाद चाय पी।