फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akhilesh Yadav targeted BJP over Dal Mandi widening action of Varanasi

UP: दालमंडी वालों को दाल की तरह दले नहीं... अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, बोले- सब दर्ज किया जा रहा

Fri, 21 Nov 2025 05:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 21 Nov 2025 05:07 PM IST
सार

वाराणसी के दालमंडी चौड़ीकरण के लिए चल रही कार्रवाई को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दालमंडी में सियासी बुलडोजर चल रहा है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav targeted BJP over Dal Mandi widening action of Varanasi
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर तीखे शब्दों में हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में मेट्रो से लेकर तमाम बड़े विकास कार्य सपा की देन हैं, जबकि बीजेपी ने वाराणसी का विकास जानबूझकर रोक दिया। 

विज्ञापन


‘पॉलिटिकल डिमोलिशन’ का आरोप  
दालमंडी इलाके में चल रहे चौड़ीकरण और तोड़फोड़ को अखिलेश ने ‘पॉलिटिकल डिमोलिशन’ करार दिया। उनका कहना था कि यह योजना इतिहास और धरोहर बचाने के नाम पर नहीं, बल्कि संकीर्ण सियासत की साजिश है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो कुछ हो रहा है, सब दर्ज किया जा रहा है।  
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; काशी संवाद 2025: पूर्व मुख्य सचिव अवनीश बोले- बदल चुका है बनारस, अनुप्रिया पटेल ने देश के विकास पर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो और नदी पर सवाल  

अखिलेश ने दावा किया कि यूपी में आज जो भी मेट्रो ट्रेनें चल रही हैं, उनकी नींव समाजवादी सरकार ने रखी थी। वाराणसी में भी मेट्रो का डीपीआर उनकी ही सरकार ने तैयार किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने न तो वरुणा नदी को साफ होने दिया और न ही रिवर फ्रंट बनने दिया।  

सपा प्रमुख ने दालमंडी के व्यापारियों और निवासियों के पक्ष में खड़े होकर कहा कि उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दालमंडी वालों को दाल की तरह दले नहीं। अखिलेश ने मांग की कि डिमोलिशन की कार्रवाई तुरंत रोकी जाए।  

जीविका छीनने का अधिकार किसे?  
अखिलेश ने भाजपा सरकार की नीति को लोगों को भयभीत कर कारोबार रोकने की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि किसी की जीविका छीनने का अधिकार सरकार को किसने दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed