{"_id":"65c48e62a8ec10e4150d8da3","slug":"akhilesh-yadav-statement-on-cm-yogi-adityanath-kashi-mathura-statement-in-varanasi-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में अखिलेश का पलटवार: सीएम योगी के काशी-मथुरा बयान पर बोले, ये कौन तय करेगा; कौन पांडव है कौन कौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में अखिलेश का पलटवार: सीएम योगी के काशी-मथुरा बयान पर बोले, ये कौन तय करेगा; कौन पांडव है कौन कौरव
Thu, 08 Feb 2024 02:06 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:06 PM IST
सार
अखिलेश यादव गुरुवार यानी आज काशी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी के काशी-मथुरा बयान पर कहा कि संविधान और कोर्ट सबसे बड़ी है। भाजपा सरकार पर उन्होंने जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
Akhilesh yadav
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर भाजपा पर जमकर शब्दबाण चलाए। रालोद के एनडीए में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि भाजपा दलों को तोड़ना और खरीदना जानती है। किसको कब अपने पाले में लेना है, कब किसके पास ईडी और आयकर की टीम की भेजनी है, यह सब उनको पता है। भाजपा बेईमानी करना भी जानती है और चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हम सबने देखा है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काशी, मथुरा और अयोध्या के बयान पर पलटवार किया और कहा कि भाजपा तो यह कहती है कि वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कौरव कौन हैं और पांडव कौन हैं? कौरव संख्या बल में अधिक थे और हमने महाभारत में पढ़ा है कि जिनके पास बड़ी सेना थी वे कौरव थे। जीत उनकी होगी जिनके पक्ष में भगवान हैं। उन्होंने सीएम के बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री संविधान से बंधे हैं। उन्हें ऐसा कोई बयान नहीं देना चाहिए जो सीएम के तौर पर ली गई उनकी शपथ के मुताबिक न हो। ज्ञानवापी पर उन्होंने कहा हमारे लिए कोर्ट और संविधान सबसे बड़ी चीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा इनके पास अपराध, बेरोजगारी और महंगाई का जवाब नहीं है। इस सरकार में नौजवान को नौकरी नही मिल रही है। देश का नौजवान वार जोन इजराइल में नौकरी करने जा रहा है। भाजपा ने हमारे पढ़े लिखे नौजवानों को डिलीवरी ब्वॉय बना दिया है। डबल इंजन की सरकार में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। मूड आफ नेशन नहीं मूड आफ कैश बोल रहा है।
इंडिया सीट का नहीं जीत का गठबंधन
इंडिया गठबंधन पर सीट बंटवारे के सवाल पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया का गठबंधन जीत का गठबंधन है, सवाल सीट का नही है। मेरा कोई साथी जीत रहा है, तो उसे मौका मिलना चाहिए। यदि किसी और के समीकरण से कोई और साथी जीत रहा है, तो उसे मौका मिलना चाहिए। जयंत चौधरी पर कोई बात नहीं कहनी है और कुछ कहना भी होगा तो हम उनसे बात करके रास्ता निकाल लेंगे। वरुण गांधी के इंडिया गठबंधन में शामिल होने पर कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।