Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akhilesh Yadav stated if metro built injustice faced by Dalmandi would not have occurred in Varanasi

यूपी: काशी पहुंचते ही सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, मेट्रो बन गई होती तो दालमंडी के साथ नहीं होता अन्याय

Wed, 04 Nov 2026 11:32 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 04 Nov 2026 11:32 AM IST
सार

वाराणसी में अखिलेश यादव यूपी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने कहा कि दालमंडी में 180 से ज्यादा मकान और 500 से अधिक दुकानों पर बुलडोजर चला दिया गया। मेट्रो बन गई होती तो दालमंडी के साथ अन्याय नहीं होता।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav stated if metro built injustice faced by Dalmandi would not have occurred in Varanasi
वाराणसी में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी दौरे पर मंगलवार को आए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मणिकर्णिका घाट की तस्वीर दिखाई। साथ ही चोलापुर में पेड़ से बांधकर पीटे गए व्यक्ति की पत्नी सीता देवी को एक लाख रुपये का चेक दिया। पिटाई से व्यक्ति की मौत हो गई थी। राजेंद्र विहार कॉलोनी में सपा प्रमुख ने कहा कि बनारस के लोगों को बाहर के ठेकेदारों के भरोसे छोड़ दिया गया है। नाव चलाने वाले भी दुखी हैं। 

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि दालमंडी में 180 से ज्यादा मकान और 500 से अधिक दुकानों पर बुलडोजर चला दिया गया। मेट्रो बन गई होती तो दालमंडी के साथ अन्याय नहीं होता। जब नेता प्रतिपक्ष था तभी काशी में स्टेडियम बनाने का सुझाव दिया था। अब स्टेडियम बना। 
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बना लेकिन किसान को आंदोलन नहीं करना पड़ा। सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया और ढाई महीने के अंदर सड़क की जमीन ले ली गई। अमूल प्लांट भी समाजवादियों की देन थी। वरुणा नदी को सुंदर करने का काम शुरू हुआ था, उसे करने का काम आगे करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Akhilesh Yadav stated if metro built injustice faced by Dalmandi would not have occurred in Varanasi
वाराणसी में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने पीडीए का बताया मतलब जो दुखी वही पीडीए
पीडीए में ए का मतलब अंगद है। अखिलेश ने कहा जो दुखी है वह पीडीए है। आधार बायोमैट्रिक से मतदाताओं की जांच हो। जिन लोगों को मां गंगा ने बुलाया था वह मां गंगा को भूल गए।

हथेली गरम, पुलिस नरम 
सपा प्रमुख ने कहा कि एंबुलेंस की सुविधा और डायल 112 की सेवा खराब है। पुलिस का काम हथेली गरम पुलिस नरम। काशी में 500 से ज्यादा प्राइवेट अस्पताल रजिस्टर हुए हैं यानी सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं हो रहा है। 6000 प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए। इनमें शराब के ठेके खुलवाए जा रहे हैं।

सपा प्रमुख रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री का कर रहे थे इंतजार
अखिलेश ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री ने 1.27 लाख हिंदू भाइयों के वोट कटने की बात कही थी। हम तो उनका रामलीला मैदान में इंतजार कर रहे थे। 403 सीट का भाग दे तो 31 हजार वोट कम हो जाएंगे तो सरकार कैसे बना लेंगे। अंगद का पैर है, लेकिन जब जमीन ही फिसल जाएगी तो पैर कहां रखोगे। भाजपा हटे तो संकट कटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed