फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akhilesh Yadav raised questions on death of sweeper in manhole in Varanasi

UP: वाराणसी में मैनहोल में सफाईकर्मी की मौत पर अखिलेश ने उठाया सवाल, मशीनों का इस्तेमाल होता तो बच जाती जान

Sat, 06 Apr 2024 05:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 06 Apr 2024 05:31 PM IST
सार

वाराणसी में मैनहोल साफ करने के लिए उतरे सफाईकर्मी की जहरीली गैस के कारण मौत की घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जो मशीनें सफाई के लिए खरीदी गई हैं, उनका इस्तेमाल हो तो किसी जान बचाई जा सकती थी। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav raised questions on death of sweeper in manhole in Varanasi
अखिलेश यादव व सफाईकर्मियों को निकालती एनडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में मैनहोल में उतरे सफाईकर्मी की मौत की घटना को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सवाल उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि स्मार्ट सिटी सिर्फ नाम का नहीं, काम का होना चाहिए। अखिलेश यादव ने सफाई के लिए लगी मशीनों को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि 'देश के प्रधान संसदीय क्षेत्र में एक सफाईकर्मी की मैनहोल में मौत होना बेहद दुखद समाचार है। ‘स्मार्ट सिटी’ बस नाम की नहीं, काम की भी होनी चाहिए। जो मशीनें सीवर की सफाई के लिए खरीद कर बिना रखरखाव के बर्बाद खड़ी है अगर उनका सही इस्तेमाल हो तो किसी की जान बचाई जा सकती थी। जनता भाजपा सरकार से पूछ रही है, अब जो दिखावटी मजिस्ट्रियल जांच करवाई जा रही है, क्या वो किसी का जीवन लौटा सकती है? इसके लिए जिम्मेदार लोगों को निलंबित कर दंडात्मक कार्रवाई हो और मृतक के परिजनों को सम्मानपूर्वक जीवापन को लिए यथोचित मुआवजा दिया जाए।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed