फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akhilesh yadav in varanasi: worshipped at sant ravidas mandir shirgovardhan press conference for assembly elections

संत रविदास मंदिर पहुंचे अखिलेश यादव, प्रेस वार्ता में बोले- मां गंगा को धोखा देने वाले जनता को दे रहे धोखा

Sat, 27 Feb 2021 05:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Feb 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav in varanasi: worshipped at sant ravidas mandir shirgovardhan press conference for assembly elections
प्रेसवार्ता में बोलते अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो मां गंगा को धोखा दे सकते हैं, वह अर्थव्यवस्था के नाम पर आम जनता को धोखा दे रहे हैं।

विज्ञापन

 
शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा का भाषण सुन लेंगे तो पता चल जाएगा अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किसने किया है। उन्होंने कहा कि कम्युनल होना आसान है लेकिन लोकतांत्रिक होना कठिन। अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनी तो प्रदेश की हर एक महिला के खाते में 1000 रुपये दिए जाएंगे। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की ईस्ट इंडिया कंपनी से तुलना की।
विज्ञापन


ईस्ट इंडिया कंपनी के समय एक कानून से सरकार बन गई थी। आज सरकार कंपनी बनने के रास्ते पर है। सपा की योजनाओं की चोरी कर नाम बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूपी बजट में एक बार भी 5 ट्रिलियन की बात नहीं की गई। नोटबंदी से चौपट हो चुकी अर्थव्यवस्था जीएसटी के लिए सरलीकरण नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Akhilesh yadav in varanasi: worshipped at sant ravidas mandir shirgovardhan press conference for assembly elections

किसानों के लिए अगर कानून लागू हो गया तो उनके लिए डेथ वारंट साबित होगा। भाजपा के लोग बताएं आज जो चीज खराब है वह बाद में अच्छी कैसे हो सकती हैं। विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का प्रस्ताव सपा सरकार ने बनाया था। वरुणा कॉरिडोर का सपना सपा सरकार का था। पूर्वांचल का विकास सपा ने किया।

दिल्ली सरकार बड़ी चीजों को बेच रही है, जबकि यूपी सरकार छोटी चीजों को बेच रही है। विधानसभा चुनाव के सवाल पर कहा छोटी पार्टियों से गठबंधन संभव है। सपा चंदा नहीं देती दक्षिणा देती है। आजम खान पर लादे गए मुकदमे कागज और कानून की लड़ाई है। प्रदेश के 10000 समाजवादियों पर मुकदमे लादे गए हैं।

संत रविदास के सामने मत्था टेका
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 644वीं जयंती पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संत रविदास के मंदिर पहुंच दर्शन पूजन किया। यहां उन्होंने उनके सामने शीश नवाया। साथ ही संत निरंजन दास से आशीर्वाद लिया। वह काफी देर तक मंदिर में बैठे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed