फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा को मात देने के लिए अखिलेश यादव ने अपनाया 'बीजेपी फार्मूला'

Mon, 17 Apr 2017 02:05 PM IST
टीम डि़जिटल,वाराणसी
टीम डि़जिटल,वाराणसी Updated Mon, 17 Apr 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav implement bjp formula for bjp defeat
akhilesh - फोटो : twitter
पिछले छह माह समाजवादी पार्टी के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। पहले सपा के शीर्ष नेतृत्व में 'संग्राम' और उसके बाद विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार इस बात का सबूत है। अब पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव नये सिरे से संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पहले लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव में प्रदेश भर में परचम लहराया।  विजय रथ पर सवार भाजपा को रोकने के लिए अब अखिलेश यादव ने भाजपा का ही फार्मूला अपनाया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
akhilesh yadav implement bjp formula for bjp defeat
akhilesh - फोटो : twitter
अखिलेश यादव ने शनिवार को सपा पार्टी सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इसके लिए उन्होंने वही मिस्ड कॉल सेवा को अपनाया जिसे पहले प्रदेश में भाजपा ने अपनाया था।  एक्स सीएम अखिलेश यादव ने 7859999999 नबंर जारी करते हुआ कहा है कि सपा की सदस्यता लेने के लिए इस नंबर पर केवल एक मिस्ड कॉल दें। इसके अलावा ऑनलाइन सेवा की भी व्यवस्था की गई है।
akhilesh yadav implement bjp formula for bjp defeat
akhilesh - फोटो : twitter
सपा का यह सदस्यता अभियान दो माह तक चलेगा। इस दौरान सपा के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पार्टी के साथ जुड़ सकें। बता दें कि भाजपा ही वह पार्टी है जिसने भारतीय राजनीति में परंपरागत मीडिया के अलावा टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया का बड़े पैमाने पर प्रयोग किया। हर राज्य हर में भाजपा ने आईटी सेल की स्थापना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav implement bjp formula for bjp defeat
akhilesh - फोटो : twitter
अब सपा पार्टी भी टेक्नोलॉजी का सहारा ले रही है। फेसबुक और ट्विटर पर सपा काफी एक्टिव हो गई है। शनिवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय से उन्होंने पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उनकी पत्नी और कन्नौज से सपा सांसद डिंपल यादव भी उनके साथ मौजूद थीं। इस मौके पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सपा में दो महीने चलने वाले सदस्यता अभियान के बारे में बताया कि इसके जरिए जो काम किए थे उसे बताने का भी मौका मिलेगा। व
विज्ञापन
akhilesh yadav implement bjp formula for bjp defeat
akhilesh - फोटो : twitter
भाजपा  और ईवीएम पर प्रहार करते हुए अखिलेश ने कहा कि जनता को धोखा देकर नई सरकार बनी है। जनता से धोखे से वोट लेने का काम किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह पूरे देश में झूठ फैलाया है जिस तरह धर्म-जाति के आधार पर ध्रुवीकरण किया गया, उससे मुझे लगता है कि राजनैतिक रूप से कोई ऑप्शन होना चाहिए। हम स्वागत करने वाले लोग हैं, किसी भी तरह के गठबंधन का स्वागत करेंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed