{"_id":"80b5e4a50c341df4780ba12a6a074c98","slug":"akhilesh-will-create-a-model-of-cleanliness-jayapurakateni-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयापुर को स्वच्छता का माडल बनाएगी अखिलेश सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयापुर को स्वच्छता का माडल बनाएगी अखिलेश सरकार
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Thu, 07 Jan 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के गोद लिए गांव आराजीलाइन ब्लॉक के जयापुर गांव को स्वच्छता का मॉडल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
इनके अलावा आराजीलाइन के गहरपुर, चोलापुर के श्रीकंठपुर, सेवापुरी के जोगियापुर, हरहुआ के लमही, चिरईगांव के पियरी गांव को स्वच्छता का मॉडल बनाया जाएगा।
इसके लिए बुधवार को विकास भवन में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम राजमणि यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन गांवों को खुले में टॉयलेट से मुक्त कराया जाए।
विज्ञापन
बैठक में डीएम ने गांवों में निर्मित टॉयलेट के इस्तेमाल के लिए जन जागरूकता फैलाने को कहा।
जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रेरकों को नियमित रूप से गांवों में भेजने और इसकी प्रतिदिन रिपोर्ट व्हाट्स एप से प्राप्त करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा लोहिया गांवों में बचे बिजली और सीसीरोड के काम को अभियान चलाकर पूरा कराएं। सीसीरोड और नालियों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अभियंता को निर्देश दिया कि गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बगैर सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने पर नगर निगम के अधिकारी से जवाब तलब किया।
बैठक में डीएम ने कौशल विकास योजना के प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कमेटी बनाने को कहा। डूडा के राजीव गांधी और आसरा आवासों के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।
काम को पूरा कर इसी माह हस्तांतरित करने का निर्देश पैक्सपेड के अभियंता को निर्देश दिया। डीएम ने आईटीआई प्रधानाचार्य आर प्रोजेक्ट मैनेजर पैक्सपेड को रोजाना प्रगति की जानकारी सीडीओ को देने को कहा।
श्रमिकों के पंजीयन के लिए ब्लॉकवार शिविर लगाने को कहा। सभी कार्यदायी संस्थाओं को अपने विभागीय एवं ठेकेदारों के श्रमिकों का पंजीयन 29 फरवरी तक कराने का निर्देश दिया।
समय सीमा में सेतु निर्माण के लिए सेतु निगम, कामधेनू योजना के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ विशाख जी के अलावा सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।