फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Dubey: Bhojpuri singer Samar Singh's bail application rejected, Samar's location was here on the day

Akanksha Dubey: भोजपुरी गायक समर सिंह की जमानत अर्जी खारिज, आकांक्षा की मौत के दिन यहां थी समर की लोकेशन

Sat, 20 May 2023 07:49 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 20 May 2023 07:49 AM IST
सार

जिला जज की अदालत में सुनवाई के दौरान सीसी कैमरे की फुटेज भी दाखिल की गई। विवेचक ने कहा कलमबंद बयान जरूरी नहीं प्रतीत हुआ। महत्वपूर्ण यह रहा कि घटना की सुबह कॉल डिटेल रिकॉर्ड में आरोपी की लोकेशन बनारस में बताई गई।

विज्ञापन
Akanksha Dubey: Bhojpuri singer Samar Singh's bail application rejected, Samar's location was here on the day
आकांक्षा दुबे, समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में आरोपी गायक समर सिंह की जमानत अर्जी शुक्रवार को जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने खारिज कर दी। प्रभारी डीजीसी मुनीब सिंह चौहान ने बताया कि जिला जज ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी समर सिंह की जमानत अर्जी खारिज की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ज्ञानवापी पर सुप्रीम फैसला: शिवलिंगनुमा आकृति की नहीं होगी कार्बन डेटिंग, HC के फैसले पर अगली सुनवाई तक रोक

विज्ञापन

जिला जज की अदालत में सुनवाई के दौरान सीसी कैमरे की फुटेज भी दाखिल की गई। विवेचक ने कहा कलमबंद बयान जरूरी नहीं प्रतीत हुआ। महत्वपूर्ण यह रहा कि घटना की सुबह कॉल डिटेल रिकॉर्ड में आरोपी की लोकेशन बनारस में बताई गई। वादिनी के अधिवक्ता पीपी सिंह गौतम का कहना था कि आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने घटना की सुबह आरोपी को कई बार फोन किया, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। आकांक्षा दुबे ने आरोपी की प्रताड़ना से ही जान दी है। यह भी कहा गया कि आरोपी की आकांक्षा से 390 बार बात हुई। इसमें 95 बार आरोपी ने ही कॉल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Akanksha Dubey: Bhojpuri singer Samar Singh's bail application rejected, Samar's location was here on the day
आकांक्षा दुबे-समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, दूसरी ओर बचाव पक्ष की दलील थी कि आकांक्षा दुबे का आरोपी से बीते छह माह से कोई संबंध नहीं था। उसे फंसाया गया है। अदालत ने लंबी बहस के बाद आदेश सुरक्षित रखा है। बता दें कि बीते 26 मार्च को आकांक्षा दुबे सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में समर सिंह और उसका दोस्त संजय सिंह जिला जेल में बंद है।

मऊ थी समर की लोकेशन

प्रभारी डीजीसी ने बताया कि 25 मार्च की रात 2:14 पर आकांक्षा दुबे ने समर सिंह को फोन किया, तब उसने कॉल रिसीव नहीं की थी। 2:15 बजे उससे 41 सेकंड आकांक्षा की बात हुई थी। उस समय उसकी लोकेशन मऊ थी। 26 मई की सुबह समर की लोकेशन चांदमारी क्षेत्र के जयप्रकाश नगर के पास मिली। 10:30 बजे समर अपने दो साथियों के साथ मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट गया। वहां आकांक्षा की मौत की सूचना पाकर वह लौट आया और सड़क मार्ग से लखनऊ में सह आरोपी संजय सिंह के यहां गया। छह अप्रैल की देर रात वह गाजियाबाद से गिरफ्तार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed