फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ajmer Sarif Gon By Bysicile

साइकल से अजमेर रवाना हुआ अकीदतमंदों का जत्था

Sat, 14 Mar 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
Ajmer Sarif Gon By Bysicile
वाराणसी। अजमेर शरीफ स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन शाह चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पर चादर चढ़ाने के लिए शुक्रवार को काशी से छह लोगों का जत्था साइकल से रवाना हुआ। ये जत्था कचहरी स्थित लाटशाही बाबा के दर से होते हुए देवा शरीफ, हजरत मखदूम शाह और फिर दिल्ली स्थित हजरत
विज्ञापन


निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर जाएगा। इसके बाद यहां से वे अजमेर शरीफ के लिए रवाना होंगे। वे 18 अप्रैल को अजमेर शरीफ पहुंचेंगे और वहां चादर चढ़ाकर मुल्क की सलामती की दुआ करेंगे। इस जत्थे में तीन साल का बच्चा अब्दुल्ला सहित महबूब आलम, इम्तियाज अहमद, राम अवतार और कल्लू
विज्ञापन


शामिल हैं। जत्थे को शुक्रवार को सरैया स्थित हजरत मखदूम शाह बाबा के आस्ताने से रवाना किया गया। उन्हें विदा करने वालों में हाजी ओकास अहमद, वकील अहमद, रमजान अलताफ, अब्दुल सलाम, अहमद हुसैन, इकराम, सरदार रज्जू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed