{"_id":"5d3a91688ebc3e6d0d0e50e4","slug":"ajmer-howrah-express-loot-news-in-train-passengers-fear-in-sonbhadra-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र : अजमेर-हावड़ा एक्सप्रेस में यात्रियों से लूट की सूचना पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र : अजमेर-हावड़ा एक्सप्रेस में यात्रियों से लूट की सूचना पर मचा हड़कंप
Fri, 26 Jul 2019 11:06 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के रेलवे स्टेशन पर अजमेर-हावड़ा एक्सप्रेस में यात्रियों से लूट का मामला सामने आया है। ट्रेन में लूट की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
अजमेर से सोनभद्र के चोपन होते हुए ट्रेन हावड़ा जा रही थी। दुद्धि रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे अजमेर-हावड़ा एक्सप्रेस में यात्रियों से लूट की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर के ट्रेन रोक दिया। यात्रियों ने लूट की सूचना जीआरपी और दुद्धि रेलवे स्टेशन अधीक्षक को दी।
विज्ञापन
जांच करने पर पता चला कि कुछ यात्रियों का बैग गायब हुआ है, लूट की सूचना गलत है। स्टेशन अधीक्षक ने ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। वहीं, जीआरपी चोपन ने चोरी गए बैग के मालिक की शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन
Trending Videos
बता दें कि ट्रेनों के किन्नर के वेश में कई अपराधी प्रवृत्ति के लोग घुसकर यात्रियों से जबरदस्ती अवैध वसूली करते हैं। विरोध करने पर मारपीट करने पर अमादा हो जाते हैं। इसकी जानकारी ट्रेन में जीआरपी के सिपाहियों को रहती है लेकिन वह कोई करवाई नहीं करते हैं।