{"_id":"65f2b1bcaa5bdbd4000d0d60","slug":"ajay-rai-spoke-against-caa-law-implemented-to-politics-of-polarization-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAA: सीएए के विरोध में बोले अजय राय, ध्रुवीकरण की राजनीति करने को लागू किया गया कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CAA: सीएए के विरोध में बोले अजय राय, ध्रुवीकरण की राजनीति करने को लागू किया गया कानून
Thu, 14 Mar 2024 01:46 PM IST
प्रगति चंद
एएनआई, वाराणसी।
एएनआई, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:46 PM IST
सार
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने सरकार पर हमला बोला। कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, लोगों का धंधा नहीं चल रहा। सरकार को इस पर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
Ajay Rai
- फोटो : ANI
विस्तार
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) देश में लागू होने के बाद सियासय गरमा गई है। सभी राजनीतिक दल के नेता इस कानून को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने भी सीएए का विरोध किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। दूसरे देश के लोगों को नागरिकता देकर सिर्फ भीड़ बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
#WATCH वाराणसी: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा, "आज ध्रुवीकरण की राजनीति हो रही है। नागरिकता देने की बात कर रहे हैं, जो नागरिक हैं उनको तो रोजगार दे नहीं पा रहे हैं, उसमें भेदभाव हो रहा है...आप बाहर के लोगों को नागरिकता दोगे?...ध्रुवीकरण की राजनीति करने के लिए CAA… pic.twitter.com/p1SztdGcPw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 14, 2024विज्ञापन
विज्ञापन
अजय राय ने कहा आज ध्रुवीकरण की राजनीति हो रही है। नागरिकता देने की बात कर रहे हैं, जो नागरिक हैं उनको तो रोजगार दे नहीं पा रहे हैं, उसमें भेदभाव हो रहा है। आप बाहर के लोगों को नागरिकता दोगे? ध्रुवीकरण की राजनीति करने के लिए CAA लागू किया गया है। जब यह कानून राज्यसभा और लोकसभा में पास किया गया था, उसी दौरान इस कानून को लागू करना चाहिए था।