फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air show in Varanasi Six-bed temporary hospital at Namo Ghat 225 beds kept on standby

वाराणसी में एयर शो: नमो घाट पर छह बेड का अस्थायी अस्पताल, 225 बेड रहेंगे सुरक्षित; व्यवस्था की होगी निगरानी

Wed, 07 Oct 2026 11:43 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 07 Oct 2026 11:43 AM IST
सार

वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्तूबर को भव्य एयर शो होना है। इसके लिए तेजी से तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में बीएचयू अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर सहित सभी सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में 225 बेड सुरक्षित रहेंगे।

विज्ञापन
Air show in Varanasi Six-bed temporary hospital at Namo Ghat 225 beds kept on standby
वाराणसी में एयर शो की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी के घाटों पर 22, 24 और 25 अक्तूबर को होने वाले एयर शो की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। एयरफोर्स और स्वास्थ्य विभाग की बैठक में मंगलवार को तय हुआ कि नमो घाट पर छह बेड का अस्थायी अस्पताल बनाया जाएगा। इसका संचालन एयरफोर्स की मदद से किया जाएगा। बीएचयू अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर सहित सभी सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में 225 बेड सुरक्षित रहेंगे। इसी तरह ब्लड बैंकों में 4-4 यूनिट सभी ग्रुप के रक्त रखे जाएंगे। डोनर की सूची भी रहेगी। जिले में 24 ब्लड बैंक हैं। घाटों के नजदीक सड़क पर 50 एंबुलेंस खड़ी रहेंगी।

विज्ञापन


एयर शो में करीब 30 लाख लोगों के आने का अनुमान है। इसमें से अधिकांश लोग घाटों पर मौजूद रहेंगे। 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तीनों सेनाओं के प्रमुख एयर शो देखेंगे। इसी सिलसिले में सीएमओ डॉ एनपी सिंह ने मंगलवार को स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। समीक्षा में बीएचयू अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर सहित अन्य सरकारी-निजी अस्पतालों, ब्लड बैंकों के प्रतिनिधि शामिल रहे। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी बड़ी है। हर स्तर पर सतर्कता बरतनी होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

कमांड कंट्रोल सेंटर से होगी पूरी व्यवस्था की निगरानी
नगर निगम के पास बने सिटी कमांड सेंटर से पूरी व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि 20 अक्तूबर से सक्रिय हो जाएंगे। कमांड सेंटर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्साधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां रहने वाली टीम एयरफोर्स के मेडिकल टीम के अधिकारियों के संपर्क में रहेगी। कमांड सेंटर पर जो सूचना मिलेगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

ये रहेगी व्यवस्था
  • सभी 84 घाटों को सेक्टर में बांटकर पुलिस टीम के साथ ही हर सेक्टर में एक-एक मेडिकल टीम लगाई जाएगी।
  • चंदौली की स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज, शास्त्री अस्पताल रामनगर की टीम रामनगर, डोमरी इलाके में रहेगी।
  • ब्लड बैंकों को सभी पंजीकृत डोनर्स की डायरेक्टरी अपडेट करने को कहा है ताकि जरूरत पड़ने पर ब्लड के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
  • सरकारी-निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन के उपकरणों को 15 अक्तूबर तक क्रियाशील रखने को कहा गया है। मॉकड्रिल भी होगा।
  • पुलिस प्रशासन के सहयोग से नमो घाट से बीएचयू और मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा तक जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा।
  • सरकारी-निजी अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाइयों को रिजर्व रखने को कहा गया है। हर अस्पताल में एक-एक नोडल अधिकारी भी बनेंगे, जिनका नंबर एयरफोर्स की मेडिकल टीम के पास भी रहेगा।
विज्ञापन

एयर शो के दो दिन पहले घाट किनारे होगा ग्रैंड रिहर्सल
एयर शो को लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। एसपीजी और एटीएस समेत अन्य एजेंसियों ने एयर शो को लेकर अपनी तैयारियां शुरू की है। 22, 24 और 25 अक्तूबर को नमो घाट से रविदास घाट के बीच एयर शो के दो दिन पहले ग्रैंड रिहर्सल किया जाएगा। उस समय गंगा में नाव और क्रूज का संचालन भी थमा रहेगा। एयर शो में प्रधानमंत्री आगमन को देखते हुए सुरक्षा बिंदुओं पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की पूरी मुकम्मल तैयारियां की जा रही हैं। वाराणसी और चंदौली जिले के आलाधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन का पूरा खाका तैयार किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शो के दौरान राजघाट पुल पर वाहनों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाएगा। भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा। शो देखने के लिए डोमरी की जगह सबसे उपयुक्त है। चंदौली और बिहार से आने वाली भीड़ को डोमरी की तरफ और मिर्जापुर, सोनभद्र से आने वाली भीड़ को रामनगर बलुआ घाट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। जगह-जगह पुलिस की टीम और पार्किंग की व्यवस्था होगी। 

शहर की भीड़ को भी सेक्टर और जोन में बांटा गया है। घाट पर ज्यादा दबाव न हो, इसके लिए भी योजनाएं तैयार की गई हैं। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, मंडलायुक्त एस राजलिंगम और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने एयर शो को लेकर संबंधित विभागों के संग समन्वय बैठक भी की है। इसमें बिंदुवार योजनाओं पर मंथन किया गया है। सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियां भी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed