फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air purifier will be place in kashi vishwanath temple

काशी विश्वनाथ दरबार में लगेगा एयर प्यूरीफायर, मंदिर के आसपास की हवा को करेगा शुद्ध

Sun, 02 Dec 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 02 Dec 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
Air purifier will be place in kashi vishwanath temple
काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के लिए चल रहे ध्वस्तीकरण से हो रहे प्रदूषण को कम करने के लिए जल्द ही मंदिर परिसर में एक एयर प्यूरीफायर लगाया जाएगा। मंदिर प्रशासन जिला प्रशासन व एक कंपनी के सहयोग से ट्रायल के रूप में या एयर प्यूरीफायर लगाए जा रहा है, ताकि मंदिर के आसपास की आबोहवा को शुद्ध बनाए जा सके।
विज्ञापन


मंदिर कॉरिडोर के लिए भवनों की खरीदी के बाद उसमें से कुछ भवनों को तोड़ने का भी काम चल रहा है। इसके लिए लगभग 3000 मजदूर प्रतिदिन रात में 11 बजे से लेकर सुबह ध्वस्तीकरण का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस ध्वस्तीकरण के चलते जो धूल उड़ रही है, उससे मंदिर और मंदिर के आसपास करीब तीन-चार किलोमीटर तक की हवा पूरी तरह से प्रदूषित हो गई है। देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु भी इस धूल और प्रदूषण से परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परेशानी को देखते हुए मंदिर प्रशासन में जिला प्रशासन के सहयोग से एक कंपनी से एयर प्यूरीफायर लगाने की वार्ता की है। कंपनी मंदिर परिसर में एक मशीन लगा रही है। इस मशीन की कीमत करीब 15 लाख बताई जा रही है। 

शहर के कई स्थानों पर लगेगी मशीन

अगर यह मशीन मंदिर क्षेत्र में सफल रही तो शहर के कई स्थानों पर इस मशीन को लगा कर प्रदूषण को कम करने का काम किया जाएगा। इस मशीन की खासियत है कि जहां लगेगी वहां से करीब 5 किलोमीटर के क्षेत्र में हवा में मिले धूल के कड़ को सोख लेगी जिससे हवा शुद्ध हो जाएगी।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि निजी कंपनी चार सप्ताह के ट्रायल पर मशीन लगा रही है। इसके परिणाम के बाद निर्णय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed