फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   air pollution is in danger position at varanasi

दिल्ली के स्मॉग, फॉग का असर पूर्वांचल में, काशी में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर

Sat, 11 Nov 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 11 Nov 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
air pollution is in danger position at varanasi
वाराणसी में वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के प्रदूषण का असर पूर्वांचल में भी आ गया है। शुक्रवार को कोहरा और धुंध से दृश्यता बेहद कम हो गई और वाहनों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। शुक्रवार को वाराणसी में वायु प्रदूषण शुक्रवार को लखनऊ और कानपुर तुलना में ज्यादा रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पीएम-2.5 की मात्रा 482 मापी। ये बेहद बारीक कण होते हैं, जो सांस के सहारे फेफड़े में पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन


 मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के स्मॉग और फॉग का असर पूर्वांचल में है। जब तक पछुवा हवा तेज रफ्तार से नहीं चलेगी, मौसम इसी तरह रहेगा। दो से तीन दिन तक इसी तरह आसमान में धुंध छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन


बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय का कहना है कि जमीन की सतह से तीन किमी की ऊंचाई पर पछुवा हवा चल रही है। यह हवा जब नीचे आएगी तभी मौसम साफ होने की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मॉग और फॉग  हादसों का सबब भी बना। गाजीपुर में कोहरे के चलते ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई और जौनपुर में हादसों में तीन लोग घायल हो गए तो ट्रेनें भी लेट हुईं। 

पूर्वांचल के जनपदों बलिया, सोनभद्र, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, चंदौली और में शुक्रवार को सुबह से ही कोहरा और धुंध का असर रहा। इससे वाहनों की रफ्तार थम सी गई और दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा।


गाजीपुर में दुल्लहपुर रेलवे क्रासिंग पर सुबह लगभग छह बजे तेज रफ्तार ट्रक ने कोहरे के चलते एक खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इससे ट्रक रेलवे फाटक तोड़ते हुए ट्रैक पर जा पहुंचा और उसकी चपेट में आने से झरिया निवासी कुंवारी देवी (60) की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed