{"_id":"5e2856f18ebc3e7d5c42588d","slug":"air-india-indigo-will-start-flights-service-from-varanasi-airport-to-jharsuguda-guwahati-kolkata","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी एयरपोर्ट से अब इन शहरों के लिए भी भर सकेंगे उड़ान, एयर इंडिया-इंडिगो शुरू करेगी विमान सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी एयरपोर्ट से अब इन शहरों के लिए भी भर सकेंगे उड़ान, एयर इंडिया-इंडिगो शुरू करेगी विमान सेवा
Wed, 22 Jan 2020 07:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 22 Jan 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : शटरस्टॉक्स
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान वाराणसी से भुवनेश्वर और भुवनेश्वर से वाराणसी के लिए नई विमान सेवा 31 जनवरी से शुरू कर रहा है। फरवरी में इंडिगो भी अपनी नई विमान सेवा भुवनेश्वर, गुवाहाटी और कोलकाता के लिए भी नई विमान शुरू करेगा। उसके पहले ही एयर इंडिया गुवाहाटी के लिए 31 जनवरी से नई विमान की शुरूआत कर रहा है।
विज्ञापन
बताते चलें कि एयर इंडिया का विमान एआई 9747 झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से 10:45 बजे चलेगा और भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर 11:50 बजे पहुंचेगा। फिर वही विमान भुवनेश्वर एयरपोर्ट से 12:15 बजे चलेगा और वाराणसी एयरपोर्ट पर 2:05 बजे पहुंचेगा।
विज्ञापन
फिर वही विमान एआई 9748 बनकर 2:30 बजे चलकर भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर 4:20 बजे पहुंचेगा। उसके बाद यही विमान भुवनेश्वर एयरपोर्ट से 4:45 बजे चलकर झारसुगुड़ा एयरपोर्ट पर 5:50 बजे पहुंचेगा।
विज्ञापन
एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आतिफ इदरिश ने कहा कि इस रूट पर कोई विमान सेवा नहीं है और इस रूट पर यात्रियों की मांग को देखते हुए यह नई विमान सेवा की शुरूआत की जा रही है। इस सेक्टर पर अच्छे बिजनेस की उम्मीद जताई जा रही है।