{"_id":"5a01be0e4f1c1bc1678b9cca","slug":"air-india-closed-for-delhi-to-varanasi-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया की दिल्ली से वाराणसी की उड़ान रहेगी बंद, जानकारी करके ही निकलें यात्रा पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया की दिल्ली से वाराणसी की उड़ान रहेगी बंद, जानकारी करके ही निकलें यात्रा पर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
Air India
दिल्ली से वाराणसी के लिए हवाई यात्रा करने वालों के लिए यह महत्वपूर्ण खबर है। जो यात्री दिल्ली से वाराणसी जाने की योजना बना रहे हैं वो फ्लाइट की जानकारी करके ही यात्रा के लिए निकलें।
दिल्ली हवाई अड्डे पर रनवे की मरम्मत का कार्य होने के चलते दिल्ली-वाराणसी सेक्टर की एयर इंडिया व जेट एयरवेज की उड़ानें मंगलवार, बुधवार, गुरुवार को निरस्त रहेंगी। जबकि अन्य निजी विमानन कंपनियों का कहना है कि उनकी उड़ानें समय पर ही संचालित होती रहेंगी।
इस बारे में एयर इंडिया के स्थानीय प्रबंधक आतीफ इदिरीश ने बताया कि दोपहर में संचालित होने वाली दिल्ली से वाराणसी की उड़ान को तीन दिन तक निरस्त कर दिया गया है। वहीं एयरपोर्ट निदेशक एके राय ने कहना कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है।