काशी में एयर शो में करतब दिखाने वाले सारंग हेलीकॉप्टर्स पायलट युद्ध और रेस्क्यू के लिए भी उतने ही ट्रेंड हैं। गंगा पर जो फॉर्मेशन दिखाते हैं यही युद्ध या रेस्क्यू में टैक्टिक्स बन जाती हैं। ये वायुसेना के उतने ही सैनिक हैं जितने बाकी सदस्य। देश में जरूरत आन पड़ने पर इन्हें भी उतना ही तैयार रहना होता है।
एयर फॉर्मेशन: स्क्वॉड्रन लीडर अंकिता सिंह ने कहा- फौज कोई नौकरी नहीं, पूरी लाइफ स्टाइल है; 15 मिनट होगा करतब
हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Thu, 22 Oct 2026 05:54 AM IST
सार
काशी में एयर शो के दौरान सारंग हेलीकॉप्टर टीम 15 मिनट तक करतब दिखाएगी। स्क्वॉड्रन लीडर अंकिता सिंह ने कहा कि सेना में रहना नौकरी नहीं, बल्कि पूरी लाइफस्टाइल है। इसके लिए मानसिक और शारीरिक फिटनेस जरूरी है। पांच हेलीकॉप्टरों की व्यूह रचना के लिए मशहूर सारंग टीम युद्ध के साथ दुर्गम क्षेत्रों में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भी तैयार रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन