फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air Asia new airline starts from Varanasi to Bangkok

बैंकाक के लिए इस एयरलाइन ने शुरू की हवाई सेवा, एयरपोर्ट पहुंचने पर विमान को दिया वाटर कैनल सेल्यूट

Wed, 05 Feb 2020 08:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 Feb 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
Air Asia new airline starts from Varanasi to Bangkok
एयरपोर्ट पहुंचने पर दिया वाटर कैनल सेल्यूट - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बैंकॉक के लिए एयर एशिया की नई विमान सेवा बुधवार से शुरू हो गई। विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने पर वॉटर कैनल सेल्यूट दिया गया।

विज्ञापन


यह विमान सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगा। जानकारी के अनुसार थाई एयर एशिया का विमान एफडी 109 बैंकाक से 77  यात्रियों को लेकर 12:05 बजे उड़ान भरकर 1:50 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन


फिर वही विमान वाराणसी एयरपोर्ट से एफडी 108 बनकर अपने निर्धारित समय 2:20 बजे बैंकाक के लिए उड़ान भरा। विमान में कुल 78 यात्री सवार थे। विमान के वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने पर वाटर कैनल सल्यूट दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले वाराणसी से बैंकाक के लिए इंडिगो का एक विमान हर संचालित होता है और एक विमान थाई स्माईल का, जो सप्ताह में तीन दिन संचालित होती है।

इस विमान के शुरू होने से वाराणसी से बैंकाक और बैंकाक से वाराणसी आने जाने वाले पर्यटकों को सुविधा होगी और यह विमान सप्ताह में चार दिन संचालित होगा। एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप माथुर ने बताया कि इस विमान के शुरू होने से धार्मिक नगरी काशी और बैंकाक के यात्रियों को यात्रा में सहूलियत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed