फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air Asia flight diverted Varanasi due to Bad weather at Ranchi airport 186 passengers were on board

रांची एयरपोर्ट पर मौसम खराबः डायवर्ट होकर वाराणसी पहुंचा एयर एशिया का विमान, 186 यात्री थे सवार

Sun, 12 Sep 2021 11:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Sep 2021 11:34 PM IST
सार

दिल्ली से रांची जा रहा एयर एशिया का विमान मौसम खराब होने की वजह से वाराणसी में उतारा गया। करीब तीन घंटे बाद  शाम 6.55 बजे फिर रांची एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरा। 

विज्ञापन
Air Asia flight diverted Varanasi due to Bad weather at Ranchi airport 186 passengers were on board
लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से रांची जा रहा एयर एशिया का विमान रविवार को रांची एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के कारण डायवर्ट होकर वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट  पहुंचा। विमान में कुल 186 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि मौसम साफ होने के बाद शाम 6.55 बजे फिर रांची एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरा।

विज्ञापन


बताते चलें कि एयर एशिया का विमान दिल्ली से रांची एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरा था। रांची एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के कारण एटीसी ने विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी। एटीसी से अनुमति मिलने के बाद विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर 3:50 बजे पहुंचा। मौसम साफ होने के बाद विमान तीन घंटे बाद वाराणसी से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। 
विज्ञापन


वाराणसी एयरपोर्ट पर ही होगी आरटीपीसीआर जांच, लगेंगे 3400 रुपये 
20 सितंबर से वाराणसी एयरपोर्ट पर ही रैपिड आरटीपीसीआर जांच की सुविधा शुरू हो रही है। एयरपोर्ट पर जांच कराने के लिए यात्रियों को यात्रा से छह घंटे पहले आना होगा। निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन के प्रस्थान क्षेत्र में ही रैपिड-आरटीपीसीआर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए मशीनों को स्थापित करने का काम चल रहा है। यात्रा के लिए जांच कराने वाले यात्रियों को उसी दिन रिपोर्ट भी मिल जाएगी। इसके लिए 3400 रुपये का भुगतान भी करना पड़ेगा। 

अब शुरू कराइए विमान, ताकि पर्यटन को मिले उड़ान

कोरोना काल में अधिकतर शहरों के लिए बंद चल रही सीधी विमान सेवा शुरू नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानियां हो रही हैं। वहीं पर्यटन सहित अन्य उद्योग व कारोबार पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है। रविवार को वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल बाबतपुर एयरपोर्ट पर निदेशक अर्यमा सान्याल से मुलाकात की।

इस दौरान मांगपत्र सौंपते हुए कई सुझाव भी दिया। इसमें जयपुर-बनारस सीधी विमान सेवा, जम्मू, इंदौर, सूरत के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू कराने की मांग की। ताकि पर्यटन के साथ वाराणसी उद्योग को भी बढ़ावा मिले।

पर्यटन कारोबारियों के सुझाव पर एयरपोर्ट निदेशक ने भरोसा दिलाया कि संबंधित विमान सेवाओं के लिए जल्द ही प्रस्ताव बनाकर मंत्रालय और एयरलाइंस को भेजा जाएगा। वहीं आगामी त्योहार को लेकर भी पर्यटन कारोबारियों संग चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed