वाराणसी एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान एयर एंबुलेंस का टायर फटा, मची अफरातफरी
विमान के पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को न केवल कंट्रोल किया, बल्कि धीरे-धीरे वे नंबर 10 पर ले जा कर खड़ा किया। विमान में सवार मरीज व परिजन के साथ आए डॉक्टरों को एंबुलेंस से शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां मरीज को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
बनारस के अस्पताल में भर्ती हुआ मरीज
एयरपोर्ट को लगी नजर
एयरपोर्ट पर आए दिन लापरवाही का खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। गुरुवार को भी वाराणसी एयरपोर्ट पर एक हादसा हुआ था। कैंटरिंग वाहन ने एयर इंडिया के विमान में टक्कर मार दी। घटना के कारण विमान के गेट में खराबी आ गई।
इसको ठीक करने के लिए देर शाम तक मशक्कत चलती रही पर सफलता नहीं मिली। बाद में ज्यादातर यात्रियों को दूसरे विमानों से दिल्ली भेजा गया। जबकि 12 यात्रियों को शहर के होटलों में ठहराया गया। लंबे इंतजार के चलते यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा।