{"_id":"5dfa07818ebc3e87a7628248","slug":"aimim-state-president-shaukat-ali-under-house-arrest-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष घर में नजरबंद, बाहर पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष घर में नजरबंद, बाहर पुलिस का पहरा
Wed, 18 Dec 2019 06:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 18 Dec 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
ओवैसी
- फोटो : SELF
नागरिकता संशोधन कानून 2019 को लेकर यूपी में धारा 144 लागू है। जिससे विरोध-प्रदर्शन को लेकर कहीं भी माहौल खराब न हो। इसको लेकर प्रशासन सख्त है। वहीं पूर्वांचल के आजमगढ़ जिले में नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर मंगलवार को मुबारकपुर कस्बे में कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का भरपूर प्रयास किया।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस की सतर्कता से उनके मंसूबे नाकाम रहे। नागरिकता कानून के विरोध में उतरे लोगों ने मुबारकपुर के रोडवेज बस अड्डे पास पुलिस दल पर पथराव किया, पर पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया। इस मामले में पुलिस ने अब तक 11 लोगों की गिरफ्तार किया गया है और कई पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के दौरान माहौल पर काबू रखने के लिए अहरौला पुलिस ने एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को घर में नजरबंद कर दिया है, पुलिस ने उन्हें घर में रहने की हिदायत दी है। उनके घर के बाहर पुलिस का सख्त पहरा लगा दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
Asaduddin Owaisi, Owaisi, BJP, AIMIM, muslims BJP, Kairana
- फोटो : Asaduddin Owaisi, Owaisi, BJP, AIMIM, muslims BJP, Kairana
मुबारकपुर में स्थिति शांतिपूर्ण है, फोर्स की तैनाती की गई है। एक जगह पर पांच से ज्यादा लोगों के रहने पर पाबंदी है। शांति व्यवस्था कायम है लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाहों को देखते हुए अगले कुछ घंटे में जिले की इंटरनेट सेवा बंद की जा सकती है।