फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ahmedabad based company will make kashi vishwanath corridor

अहमदाबाद की कंपनी कराएगी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

Fri, 12 Oct 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 12 Oct 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
Ahmedabad based  company will make kashi vishwanath corridor
श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण अहमदाबाद की कंपनी एचसीपी इंडिया लिमिटेड की देखरेख में किया जाएगा। कंसलटेंट कंपनी का चयन गुरुवार की शाम वीडीए के सभागार में खोली गई फाइनेंसियल बिड से तय किया गया। इसमें एचसीपी को कुल 79.6 अंक मिले, जबकि दूसरी कंपनी प्लानर इंडिया 69.6 अंक ही प्राप्त कर सकी। इस बिड के खुलने के बाद एचसीपी को काम करने की जिम्मेदारी तय कर दी गई। अब इस कॉरिडोर के निर्माण का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले माह करेंगे।
विज्ञापन


विश्वनाथ मंदिर से मणिकर्णिका घाट और वहां से दशाश्वमेध घाट तक कुल 25 हजार वर्ग मीटर में बनने वाले श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण के लिए कंसलटेंट कंपनी तय करने के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से ग्लोबल टेंडर निकाला गया। इसकी प्री बिड में कुल चार कंपनियों ने भाग लिया, लेकिन टेक्निकल बिड में दो कंपनियां अहमदाबाद की एचसीपी इंडिया लिमिटेड और बनारस की प्लानर इंडिया ही पहुंचीं।
विज्ञापन


दोनों कंपनियों की ओर से अपना प्रजेंटेशन दिया गया। दो कंपनियां होने की वजह स चयन के लिए शासन से अनुमति मांगी गई। अनुमति मिलने के बाद इन कंपनियों को फाइनेंसियल बिड में शामिल किया गया। यह फाइनल बिड गुरुवार की शाम को खोली गई। इसमें टेक्निकल का 80 और फाइनेंसियल का 20 प्रतिशत अंक के आधार पर एचसीपी को कुल 79.4 और प्लानर इंडिया को 69.6 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पांच सदस्यों की कमेटी ने एचसीपी को कंसलटेंट नियुक्त कर दिया। टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए पूरे समय वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई। मंदिर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि टेंडर के नियमों को ध्यान में रखते हुए बिड खोलकर एचसीपी को फाइनल किया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed