फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agriculture Minister Surya Pratap Shahi in varanasi before anna utsav said Yogi government did more work than 10 years of Samajwadi party and BSP government in four years

वाराणसीः कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- सपा और बसपा सरकार के 10 साल से ज्यादा काम योगी सरकार ने चार वर्ष में किया

Wed, 04 Aug 2021 02:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 04 Aug 2021 02:35 PM IST
सार

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मीडिया से बात करते हुए पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा।  कृषि कानूनों के मामले में सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है। यदि होता तो वह उसे संसद में बहस के माध्यम से रखते। 

विज्ञापन
Agriculture Minister Surya Pratap Shahi in varanasi before anna utsav  said Yogi government did more work than 10 years of Samajwadi party and BSP government in four years
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शुरू होने वाले अन्नोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बुधवार को वाराणसी पहुंचे।   कचहरी स्थित सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बसपा और सपा सरकार के 10 साल और योगी सरकार के चार साल के काम की तुलना करें तो फर्क समझ में आ जाएगा।

विज्ञापन


योगी सरकार ने चार वर्ष के अंदर किसानों के लिए वृहद पैमाने पर कार्य किया है। सपा कार्यकाल के दौरान प्रदेश में खाद्यान्न उत्पादन 439 लाख 47 हजार मीट्रिक टन थी। जबकि 2017 से 2020-21 (योगी सरकार कार्यकाल) तक इन चार में वर्ष बढ़कर 624 लाख 33 हजार मीट्रिक टन है। कहा कि यूरिया खरीद में किसानों के लिए योगी सरकार ने उत्कृष्ट कार्य किया है। किसानों को बेहतर और उन्नत किस्म के उत्पादन के लिए प्रदेश के सभी केंद्रों पर यूरिया वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि मंगलवार की रात तक वाराणसी मंडल में सात हजार 830 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है।  यूरिया की कालाबाजारी और ऊंचे दामों पर बेचने वालों के खिलाफ निर्देश जारी किए हैं। कृषि कानूनों के मामले में सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है। यदि होता तो वह उसे संसद में बहस के माध्यम से रखते। केवल देश के किसानों को गुमराह करने और भोले-भाले किसानों को भ्रमित कर सरकार के खिलाफ भड़काने की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष के निष्फल और नकारा कार्य की वजह से जनता ने उन्हें नकारा है। भाजपा भेदभाव, परिवारवाद और जातिवाद से हटकर काम करती है। बता दें कि कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही अन्नोत्सव के एक दिन पहले वाराणसी पहुंचे हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शुरू होने वाले अन्नोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 

वाराणसी मंडल में 15 कृषि कल्याण केंद्र की स्थापना

कृषि मंत्री ने कहा कि  वाराणसी मंडल में 350 करोड़ की लागत से 15 कृषि केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके तहत एक ही भवन में किसानों को प्रशिक्षण और संगोष्ठी करने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे कृषि उत्पादन में और भी कीर्तिमान स्थापित होंगे।

वाराणसी में पांच, चंदौली में तीन, गाजीपुर में पांच और जौनपुर में पांच केंद्रों के निर्माण कराए जा रहे हैं। जिसमें वाराणसी के चांदपुर और जंसा में निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। बड़ागांव का भी कार्य अंतिम चरण में है। वहीं सेवापुरी और चोलापुर में भी केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed