Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agniveer's written exam will be held in two shifts on the same day

Agniveer Exam: ...ताकि अभ्यर्थियों को न हो परेशानी, जून में एक ही दिन दो पालियों में होगी लिखित परीक्षा

Wed, 28 May 2025 06:21 AM IST
विजय पुंडीर सार्थक पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी
सार्थक पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 28 May 2025 06:21 AM IST
सार

वाराणसी परिक्षेत्र में मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर जिले के अभ्यर्थी आते हैं। अभ्यर्थी एक ही दिन में परीक्षा देकर वापस जा सकते हैं।

विज्ञापन
Agniveer's written exam will be held in two shifts on the same day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा जून में होगी। जनरल ड्यूटी, तकनीशियन ट्रेड के दो वर्ग और क्लर्क के पद के लिए लिखित परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा एक ही दिन में दो पालियों में कराने की तैयारी है। ताकि दूसरे जिले से आने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी न हो। अभ्यर्थी एक ही दिन में परीक्षा देकर वापस जा सकते हैं। इस बार 58645 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 10243 अभ्यर्थी दोनों ट्रेड के लिए परीक्षा में शामिल होंगे। वाराणसी परिक्षेत्र में मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर जिले के अभ्यर्थी आते हैं।

विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार अग्निवीर भर्ती के तहत जनरल ड्यूटी तकनीशियन ट्रेड के दो वर्ग और क्लर्क के पद पर आवेदक को एक ही पद के लिए मौका मिलता था। पहले अभ्यर्थियों को एक पद के लिए ही आवेदन करने की अनुमति थी। इसमें बदलाव किया गया है। दोनों पदों के लिए लिखित परीक्षा अब अलग-अलग देनी होगी। दोनों पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल एक बार ही देनी है। आवेदकों को एक साथ दो मौके मिल रहे हैं। एक कैटेगरी की लिखित परीक्षा में असफल होने पर भी दूसरी परीक्षा में पास होकर युवा रैली में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन


साइबर फ्रॉड से रहें सावधान
सेना भर्ती कार्यालय ने कहा कि युवाओं को साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की जरूरत है। कोई राशि देने या किसी के कहने से भर्ती में पास नहीं किया जाता है। यदि आप योग्य होंगे तभी मौका मिलेगा। किसी का फोन आने पर हेल्पलाइन नंबर 7518900195 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही कैंटोनमेंट स्थित सेना भर्ती कार्यालय में सुबह दस से शाम पांच बजे जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेक्निकल ट्रेड में नौकरी के ज्यादा अवसर

आईटीआई और गणित से 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए टेक्निकल ट्रेड में नौकरी के ज्यादा अवसर हैं। सेना में अग्निवीर भर्ती के तहत चार पदों के लिए आवेदन मांगे जाते हैं। ट्रेडमैन 8वीं और 10वीं पास, ऑफिस असिस्टेंट या स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर जनरल और अग्निवीर टेक्निकल पदों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। अभ्यर्थी अभी से जन्म और निवास प्रमाणपत्र बनवाकर रख लें। गंदगी, नाखून ठीक से न कटने के कारण और अंगुली में मामूली जख्म भी मेडिकल जांच में भारी पड़ सकता है। इसलिए अभ्यर्थी को चाहिए कि शरीर की सफाई, नाखून की कटिंग, हेयर स्टाइल पर विशेष ध्यान दें।


अभ्यर्थियों की सुविधा को देख एक ही दिन में दो पालियों में लिखित परीक्षा कराने की तैयारी है। जून के अंतिम सप्ताह में परीक्षा कराई जाएगी। कान में गंदगी, नाखून ठीक से न कटने और अंगुली में मामूली जख्म भी मेडिकल जांच में भारी पड़ सकता है। मेडिकल का विशेष ध्यान दें। - कर्नल शैलेश कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी।


यह भी पढ़ें: आज-कल-परसों बरसेंगे बदरा: बंगाल पहुंचा मानसून, काशी सहित पूर्वांचल में सामान्य से 10 फीसदी ज्यादा होगी बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed