फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Monsoon reached Bengal, there will be 10 percent more rain than normal in Purvanchal including Kashi

आज-कल-परसों बरसेंगे बदरा: बंगाल पहुंचा मानसून, काशी सहित पूर्वांचल में सामान्य से 10 फीसदी ज्यादा होगी बारिश

Wed, 28 May 2025 12:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 28 May 2025 12:14 AM IST
सार

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को वाराणसी जिले में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। 30 और 31 मई को भी बारिश होने की उम्मीद है। इसके बाद मौसम साफ होगा। वहीं तापमान भी तेजी से ऊपर जा सकता है।

विज्ञापन
Monsoon reached Bengal, there will be 10 percent more rain than normal in Purvanchal including Kashi
Rain Demo - फोटो : Freepik

विस्तार

मानसून पूर्वोत्तर से बंगाल की सीमा में प्रवेश कर चुका है। अब 10 दिन के अंदर यानी कि 10 जून के पहले बनारस में मानसून का प्रवेश हो सकता है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार बनारस समेत पूरे पूर्वांचल में 10 फीसदी से ज्यादा बारिश हो सकती है। इन चार महीने में कई दिनों तक तापमान भी सामान्य से कम हो सकता है।

विज्ञापन


मंगलवार को बनारसवासी उमस से तंग आ गए। बाहर चुभने वाली धूप और घरों में उमस ने कूलर-पंखे को फेल कर दिया। इस बीच अधिकतम पारा सामान्य से 3.3 डिग्री नीचे 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पुरवा चली। नमी 80 फीसदी तक चली गई।
विज्ञापन


आज और 30 व 31 मई को बारिश की उम्मीद
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को जिले में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। 30 और 31 मई को भी बारिश होने की उम्मीद है। इसके बाद मौसम साफ होगा। वहीं तापमान भी तेजी से ऊपर जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटेंगे लू के दिन, सामान्य से कम होगा पारा
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मानसून के चार महीने जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी। बनारस समेत पूर्वी यूपी में दीर्घावधि औसत (799 मिमी) से 110 फीसदी बरसात हो सकती है। यानी कि औसत से 10 फीसदी ज्यादा बारिश होगी। जून में औसत प्रादेशिक वर्षा सामान्य से अधिक होने के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से कम भी हो सकता है। लू के दिन भी कम हो सकते हैं। आईएमडी की मानसून मिशन जलवायु पूर्वानुमान प्रणाली मॉडल के तहत ये जानकारी मिली है।

यह भी पढ़ें: यूपी: प्रदेश में 29 मई से होने वाली बिजलीकर्मियों की हड़ताल स्थगित, चलता रहेगा असहयोग आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed