{"_id":"638c4c7667e18647cd05ff95","slug":"agniveer-bharti-varanasi-4987-youths-of-jaunpur-and-varanasi-ran-598-candidates-were-successful-in-the-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Bharti Varanasi: जौनपुर और वाराणसी के 4987 युवकों ने लगाई दौड़, 598 अभ्यर्थी रेस में हुए सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Bharti Varanasi: जौनपुर और वाराणसी के 4987 युवकों ने लगाई दौड़, 598 अभ्यर्थी रेस में हुए सफल
Sun, 04 Dec 2022 01:00 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 04 Dec 2022 01:00 PM IST
सार
वाराणसी में चल रही अग्निवीर भर्ती में रविवार को जौनपुर तहसील के मड़ियाहूं केराकत व वाराणसी के पिंडरा तहसीलों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। रेस में 7601 अभ्यर्थियों ने रजिस्टर किया था जिसमें से 4987 युवकों ने हिस्सा लिया और रेस में 598 युवक सफल हुए। सोमवार को जौनपुर के शाहगंज वाराणसी के वाराणसी सदर तहसीलों के 7347 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
छावनी स्थित रणबांकुरा मैदान में चल रहीं सेना भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के छावनी स्थित रणबांकुरा मैदान में चल रहीं सेना भर्ती के उन्नीसवें दिन जौनपुर तहसील के मड़ियाहूं केराकत व वाराणसी के पिंडरा तहसीलों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। रेस में 7601 अभ्यर्थियों ने रजिस्टर किया था जिसमें से 4987 युवकों ने हिस्सा लिया और रेस में 598 युवक सफल हुए। सोमवार को जौनपुर के शाहगंज वाराणसी के वाराणसी सदर तहसीलों के 7347 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
16 नवंबर से शुरू भर्ती के लिए12 जिलों के 1,43,286 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। छह दिसंबर को अन्य जिलों के बचे अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार चयन भर्ती प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है। आर्मी इंटेलिजेंस के साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई, कमिश्नरेट पुलिस और एसटीएफ अलर्ट है। किसी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थियों से अपील है कि वह किसी के भी झांसे में न आए।
विज्ञापन