फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agnipath Protest varanasi market is affected traders appeal for peace said youth should not be misled

Agnipath Protest: विरोध प्रदर्शन के चलते बाजार पर पड़ रहा असर, व्यापारियों की अपील- किसी बहकावे में न आएं युवा

Sun, 19 Jun 2022 02:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Jun 2022 02:25 PM IST
सार

अग्निपथ योजना के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के कारण  पूर्वांचल के सबसे बड़े बाजार वाराणसी में कारोबार करीब-करीब ठप हो चुका है। 

विज्ञापन
Agnipath Protest  varanasi market is affected traders appeal for peace said youth should not be misled
वाराणसी महानगर उद्योग व्यापार समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निपथ योजना के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के कारण बाजार और कारोबार पर असर पड़ रहा है। पूर्वांचल के सबसे बड़े बाजार वाराणसी में कारोबार करीब-करीब ठप हो चुका है। जगह-जगह बसों, ट्रेनों में तोड़फोड़, आगजनी के चलते व्यापारी और ग्राहक सहमे हुए हैं। वाराणसी के व्यापारियों ने रविवार को मलदहिया स्थित एक फर्नीचर की दुकान में बैठक करते हुए विरोध प्रदर्शन के खिलाफ रोष प्रकट किया।

विज्ञापन


महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा और महामंत्री अशोक जायसवाल ने रविवार को कहा कि युवाओं को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कहीं से भी उचित नहीं है। युवाओं से अपील किया कि वो अपनी समस्याओं को संबंधित जिलों के अधिकारियों के पास रखें। तोड़फोड़ और आगजनी से हमारा और आपका ही नुकसान होगा।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन को हवा देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली और मऊ आदि जिलों से लगायत बिहार के कुछ जिलों से आने वाले व्यापारियों का कारोबार अटक गया है। लाखों के ऑर्डर और माल फंसे हुए  हैं। व्यापारियों के माल लूट लिए जा रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। व्यापारियों ने सराकर से मांग की कि इस विरोध प्रदर्शन को हवा देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज डिडवानिया, सोमनाथ विश्वकर्मा, मनीष चौबे, राहुल मेहता, मनीष गुप्ता, पंकज, अजय जायसवाल, घनश्याम जायसवाल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed