फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agnipath Protest varanasi border alert increased Security from cantt area to station police checking in buses

Agnipath Protest: वाराणसी जिले के बार्डर पर अलर्ट, छावनी क्षेत्र से लेकर स्टेशन तक चौकसी बढ़ी, हो रही बसों में चेकिंग

Sun, 19 Jun 2022 04:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Jun 2022 04:07 PM IST
सार

अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को वाराणसी में भारी बवाल हुआ था। पूर्वांचल के अन्य जिलों में आज भी प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड में है। 

विज्ञापन
Agnipath Protest varanasi border alert increased Security from cantt area to station police checking in buses
कैंट रोडवेज के पास फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निपथ योजना को लेकर बवाल को देखते हुए वाराणसी जिले के बार्डर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गैर जनपद से जिले में प्रवेश करने वालों की आईडी और नाम, पते की तस्दीक कराई जा रही है। गाजीपुर मार्ग पर सन्दहा, इधर राजा तालाब, रामनगर, चौबेपुर मार्ग पर चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, बलिया, मिर्जापुर से आने वाली बसों को चेक किया जा रहा है।

विज्ञापन


बसों में बैठे युवाओं से पूछताछ की जा रही है। इधर, रेलवे स्टेशन और छावनी स्थित सेना भर्ती कार्यालय पर कड़ी चौकसी है।  वहीं, होटलों और लॉज, गेस्ट हाउस में भी पुलिस छानबीन कर रही है। कैंट स्टेशन, रोडवेज और चौकाघाट पर आगजनी, तोड़फोड़ करने वालों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिह्नित किया जा रहा है। कमिश्नरेट पुलिस सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


पीएमओ कार्यालय और नेताओं के घर पर बढ़ाई गई सुरक्षा 
भेलूपुर, लंका और चितईपुर इलाके में पुलिस  जगह-जगह मुस्तैद है। रविंद्रपुरी मार्ग स्थित पीएमओ कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  भेलुपुर इलाके में रहने वाले राज्यमंत्री रविन्द्र जयसवाल, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, विधायक नीलकंठ तिवारी, विधायक अशोक धवन के घर के बाहर लगातार पुलिसकर्मी घूमकर निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि एहतियातन इलाके में जनप्रतिनिधियों के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं।  पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही है। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि डाफी टोल प्लाजा, सिंहद्वार, सामनेघाट इलाके में चौकी प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ घूमकर शांति व्यस्वथा को देख रहे है। चितईपुर एसओ करौंदी आईटीआई, भिखारीपुर हाइडिल, नरायनपुर चौराहे पर लगातार पुलिस बल के साथ निगरानी करने में लगे हैं।

सोशल मीडिया पर निगरानी
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने सभी राजपत्रित अधिकारियों और थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी को निर्देशित किया है। साइबर सेल और सर्विलांस सेल को भी सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए निर्देशित किया है। शिवपुर, कैंट, और लालपुर-पांडेयपुर, सारनाथ, सिगरा सहित अन्य थाने को अलर्ट किया गया है। उधर, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक व डीआईजी अमित वर्मा ने ग्रामीण इलाके के सभी थानेदारों को गश्त बढ़ाने और युवाओं को बहकावे में नहीं आने और संदिग्धों पर नजर बनाए रखने को निर्देशित किया है।

संदिग्ध दिखने वाले युवाओं की आईडी कार्ड की हो रही जांच

चौबेपुर से आने वाले युवकों की तलाशी लेने के साथ ही वाहनों की डिग्गी खुलवाकर जांच की गई। एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय, थाना प्रभारी अर्जुन सिंह सहित थाने की फोर्स के साथ ही एक प्लाटून पीएसी के जवान सीमा पर तैनात रहे। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़ से शहर में आने वाली बसों की चेकिंग की जा रही है, संदिग्ध दिखने वाले युवाओं से पूछताछ कर साथ में उनकी आईडी देखने के बाद छोड़ा जा रहा है।

सोमवार को बंदी को लेकर प्रशासन अलर्ट

अग्निपथ योजना के विरोध में हुए उपद्रव के बाद शनिवार देर रात जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने शहर और देहात का भ्रमण किया। बताया कि सोमवार को बंद करने की बात आ रही है। इसे ध्यान में रखकर गांव में मजिस्ट्रेट लगाए जा रहे हैं ताकि किसी को विरोध प्रकट करना है तो वहीं पर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दें दे। ग्राम प्रधानों संग  बैठक की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के विरोध में उपद्रव करने वाले 27 की गिरफ्तारी की गई है। इनमें 12 वाराणसी ग्रामीण इलाके के युवा हैं। 47 अन्य की संलिप्तता पाई गई है। 116 लोगों की सूची पुलिस को दी गई है। रोडवेज का नुकसान करने की भरपाई इन्हीं उपद्रवियों से की जाएगी। जरूरत पड़ी तो प्रयागराज हाईकोर्ट में भी आवेदन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed