{"_id":"58a006f94f1c1b5b33d83d0f","slug":"after-tweet-picture-of-babatpur-airport-change","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक ट्वीट और बदल गई बाबतपुर एयरपोर्ट की तस्वीर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ट्वीट और बदल गई बाबतपुर एयरपोर्ट की तस्वीर...
शैलेश कुमार शुक्ल, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 12 Feb 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
साज सज्जा के बाद बेबी केयर रुम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल शिकायतों के जरिए नागरिक सुविधाओं की बेहतरी की मोदी सरकार की कोशिशें रंग लाने लगी हैं। रेलवे के बाद अब विमान सेवाओं में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें मंत्रालय तक सीधे पहुंच रही हैं। इनका निस्तारण भी हो रहा है।
विज्ञापन
ताजा घटना वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ी है। नोएडा में रहने वाले अमित बीते तीन फरवरी को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उन्हें अपने बच्चे के लिए बेबी केयर रूम की जरूरत पड़ी।
विज्ञापन
इसी बीच उनकी नजर बच्चों की देखभाल के लिए बने एक कमरे पर पड़ी। देखा तो अवाक रह गए। कमरा बेहद गंदा था, कुर्सियां टूटी पड़ी थीं और सब कुछ अस्त-व्यस्त।
अमित ने अपने ट्विटर हैंडल ‘साइलेंट बुद्धा’ से बेबी केयर रूम की फोटो नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा को ट्वीट कर इस बदहाली से उन्हें अवगत कराया। मंत्री ने तत्काल भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक राकेश कालरा को इसे ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
एक हफ्ते के अंदर बेबी केयर रूम की हुई साज-सज्जा
शिकायत से पहले ये थी बेबी केयर रुम की हालत
- फोटो : अमर उजाला
एक हफ्ते के अंदर बेबी केयर रूम की तस्वीर बदल गई। कमरे के गेट पर ही चाइल्ड केयर का बोर्ड लगा दिया गया। कमरे में नए सोफे रख दिए गए हैं। बच्चों के खेलने के लिए कई टेडी बियर और खिलौनों की भी व्यवस्था की गई। कमरे की सुंदर साज-सज्जा भी कराई गई।
इस बदलाव के बाद केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने अमित को ट्वीट कर बेबी केयर रूम की फोटो पोस्ट की और लिखा, साइलेंट बुद्धा के ट्वीट के बाद एक हफ्ते के अंदर वाराणसी एयरपोर्ट के बेबी केयर रूम की तस्वीर बदल गई है। इस पर अमित ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया।
अगर आपको भी बाबतपुर एयरपोर्ट पर किसी समस्या से दो-चार होना पड़ा हो तो इन ट्विटर हैंडल पर शिकायत कर सकते हैं - @jayantsinha, @aaiRedNR
इस बदलाव के बाद केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने अमित को ट्वीट कर बेबी केयर रूम की फोटो पोस्ट की और लिखा, साइलेंट बुद्धा के ट्वीट के बाद एक हफ्ते के अंदर वाराणसी एयरपोर्ट के बेबी केयर रूम की तस्वीर बदल गई है। इस पर अमित ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया।
अगर आपको भी बाबतपुर एयरपोर्ट पर किसी समस्या से दो-चार होना पड़ा हो तो इन ट्विटर हैंडल पर शिकायत कर सकते हैं - @jayantsinha, @aaiRedNR
#Varanasi airport baby care room #BeforeandAfter - renovations completed within a week after @Silent_budhha raised the issue. pic.twitter.com/sMaNUpt7lZ
— Jayant Sinha (@jayantsinha) February 11, 2017