फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After three rounds, Prakhar Tripathi, Sandeep Jaiswal and Shresth Srivastava got three points each.

Varanasi News: तीन राउंड के बाद प्रखर त्रिपाठी, संदीप जायसवाल और श्रेष्ठ श्रीवास्तव को तीन-तीन अंक

Sun, 05 Apr 2026 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
After three rounds, Prakhar Tripathi, Sandeep Jaiswal and Shresth Srivastava got three points each.
जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से क्लासिकल प्रतियोगिता शनिवार को साकेत नगर में शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 34 खिलाड़ियों के बीच तीन चक्र की बाजी खेली गई। इसमें 20 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी-15 आयु वर्ग में खेल रहे हैं। तीन राउंड के बाद प्रखर त्रिपाठी, संदीप जायसवाल और श्रेष्ठ श्रीवास्तव 3-3 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। आर्यन वर्मा और ऋषि कुमार पांडेय 2.5, 2.5 अंकों के साथ मैच में बने हुए हैं। बोर्ड संख्या 3 पर संदीप जायसवाल ने सैयद जरताब के विरुद्ध पर्क डिफेंस में काली मोहरों से 67 चालों में जीत हासिल की।
विज्ञापन

बोर्ड संख्या एक पर प्रखर त्रिपाठी ने जयेश मेहता को जिको पियानो ओपनिंग में केवल 26 चालों में पराजित कर दिया। बोर्ड संख्या दो पर तीसरे राउंड का अंतिम मुकाबला 74 चालों तक चला और दो घंटे से ज्यादा समय चलने के बाद ड्रॉ रहा। वहीं, बोर्ड संख्या 4 पर एक उलटफेर देखने को मिला। जहां श्रेष्ठ श्रीवास्तव ने काली मोहरों से डिफेंस में डीपी त्रिपाठी को 50 चालों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजित कर दिया। उद्घाटन चैतन्य एकेडमी के स्टेट हेड आनंद पाठक ने वाराणसी के मास्टर शतरंज खिलाड़ी प्रखर त्रिपाठी के साथ उद्घाटन चाल चलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच अप्रैल को सुबह 10 बजे से निर्णायक मुकाबले खेले जाएंगे। संचालन मुख्य निर्णायक तुषार सारस्वत ने किया। इस मौके पर शाहाब अहमद फारूकी, डॉ. दिनेश पांडेय, सीके गांगुली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed