{"_id":"6838b51fc773b859c609440d","slug":"after-three-consecutive-wins-kashi-knights-lost-to-sarnath-spartans-varanasi-news-c-20-vns1056-1003832-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: लगातार तीन जीत के बाद काशी नाइट्स सारनाथ स्पार्टंस से हारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: लगातार तीन जीत के बाद काशी नाइट्स सारनाथ स्पार्टंस से हारा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। बनारस क्रिएटर्स क्रिकेट लीग (बीसीसीएल) के पांचवें दिन डालिम्स सनबीम रोहनिया मैदान पर दो मुकाबले खेले गए। लगातार तीन मैच में अजेय रहने वाली काशी नाइट्स को बृहस्पतिवार को सारनाथ स्पार्टंस ने हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी नाइट्स की पूरी टीम 9 ओवर में 39 रन पर ऑलआउट हो गई। सारनाथ के कप्तान प्रियंकर ने 4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सारनाथ ने 6 ओवर में एक विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया। विश्वास ने 27 रनों की नाबाद पारी खेली। प्रियंकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला अस्सी एवेंजर्स और रामनगर रॉयल्स में हुआ।
अस्सी एवेंजर्स की टीम ने 10 ओवर में 59 रन बनाए। निखिल ने सर्वाधिक 13 रन बनाए। रामनगर के अंकित ने 4 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामनगर रॉयल्स ने 6.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। सौरव ने 36 और अंकित ने 23 रन बनाए। अंकित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।