{"_id":"5f0e060300f233409b1e7a3c","slug":"after-the-mangoes-people-of-london-will-also-eat-banarasi-banana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम के बाद अब बनारसी केला भी खाएंगे लंदन के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम के बाद अब बनारसी केला भी खाएंगे लंदन के लोग
Wed, 15 Jul 2020 12:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
केले के घार की लंबाई मापते किसान रामनारायण
- फोटो : अमर उजाला।
आम के निर्यात के बाद अब केले के निर्यात की तैयारी है। जल्द ही आने वाले दिनों में काशी के किसानों का केला विदेशी बाजार में नजर आएगा। इसके लिए एपीडा केला उत्पादक किसानों का सर्वे करके उनके उत्पाद का निरीक्षण कर रहा है। वहीं दूसरी ओर कई किसानों की फसल भी पूरी तैयारी पर है। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सहायक महाप्रबंधक डॉ सीबी सिंह के मुताबिक आम के निर्यात के बाद जल्द ही आने वाले दिनों में केले का भी निर्यात किया जा सकेगा।
विज्ञापन
कुछ किसानों के फसलों का निरीक्षण भी किया गया ताकि उनके फसल को अंतरराष्ट्रीय बाजार के मानकों के लिए परखा जा सके। वहीं दूसरी ओर उद्यान विभाग के सहयोग से चौबेपुर थाना क्षेत्र के छितौना के किसान रामनारायण ने दावा किया है कि उनकी केले की चार एकड़ फसल कई अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करती है। मगर अभी तक किसी निर्यातक का सहयोग न मिलने से उनका केला स्थानीय बाजार में ही रह जाता है।
विज्ञापन
बीते 10 दिनों से पहाड़िया मंडी में रामनारायण का केला बिक रहा है। जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त ने बताया कि विभाग के सहयोग से जनपद के बड़ागांव, चिरईगांव, पिंडरा और आराजीलाइन ब्लाक के कई हिस्सों में 50 हेक्टेयर में केले की खेती होती है, जिनमें स्वयं के किसान भी अच्छा उत्पादन करते है।
विज्ञापन
लंदन में आम की मांग पर बारिश बनी बाधा
किसान शार्दूल विक्रमादित्य ने बताया कि पिछले महीने दुबई और लंदन में काशी के आम को निर्यात किया गया था। 20 और 21 जून को दोबारा लंदन की मांग तीन टन की हुई थी। मगर बारिश की वजह से पूरी न की जा सकी। शार्दूल ने बताया कि बारिश की वजह से पांच टन आम औने-पौने दाम में पहाड़िया मंडी में बेचना पड़ा।