Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Polytechnic graduates will be able to opt for lateral entry into engineering in varanasi

नया नियम: पॉलिटेक्निक पास कर इंजीनियरिंग में मिलेगी लेटरल एंट्री, किसी भी ब्रांच में ले सकेंगे प्रवेश

Mon, 13 Apr 2026 03:45 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 03:45 PM IST
सार

Varanasi News: पॉलिटेक्निक पास करने वाले छात्रों को इंजीनियरिंग में लेटरल एंट्री मिलेगी। वे किसी भी ब्रांच में प्रवेश ले सकेंगे। यह निर्णय अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने लिया है। 

विज्ञापन
Polytechnic graduates will be able to opt for lateral entry into engineering in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पॉलिटेक्निक पास छात्रों के लिए इंजीनियरिंग में लेटरल एंट्री को लेकर इस सत्र से बड़ा बदलाव किया गया है। इसके तहत छात्र अपनी मूल शाखा (ब्रांच) तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि किसी भी इंजीनियरिंग ब्रांच में प्रवेश ले सकेंगे। यह निर्णय अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने लिया है। इसके छात्रों को कॅरिअर के बेहतर विकल्प चुनने की स्वतंत्रता मिलेगी।

विज्ञापन


राजकीय पॉलिटेक्निक सुंदरपुर के प्रधानाचार्य पीके सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत, यदि किसी छात्र ने पॉलिटेक्निक सिविल इंजीनियरिंग में किया है, तो वह अब कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल या अन्य किसी भी ब्रांच में बीई या बीटेक में दाखिला ले सकता है। 
विज्ञापन


पहले यह नियम था कि छात्र को उसी ब्रांच में आगे की पढ़ाई करनी होती थी, जिससे विकल्प सीमित हो जाते थे। साथ ही लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश लेने वाले छात्रों को सीधे इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष (सेकंड ईयर) में दाखिला मिलेगा। इससे उन्हें एक वर्ष का समय बचाने का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने बताया कि नई एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत यह बदलाव जॉब, बाजार और इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। छात्र भविष्य की संभावनाओं के अनुसार ब्रांच चुन सकेंगे। स्किल अपग्रेड कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed