{"_id":"5e3514368ebc3e4b622dddd2","slug":"after-dispute-in-two-villages-about-installation-of-statue-fighting-and-stone-pelting-started","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति स्थापना को लेकर दो गांवों में विवाद के बाद, शुरू हो गई मारपीट व पथरबाजी, पुलिस रही लाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति स्थापना को लेकर दो गांवों में विवाद के बाद, शुरू हो गई मारपीट व पथरबाजी, पुलिस रही लाचार
Sat, 01 Feb 2020 11:31 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
लाठी-डंडे से लैस ग्रामीण
- फोटो : ं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जनपद के सुहवल थाना अंतर्गत सरैया और कासिमपुर गांव में मूर्ति स्थापना को लेकर दो दिन पहले से चल रहा विवाद शनिवार को अचानक तूल पकड़ लिया। शनिवार की सुबह इसी बात को लेकर दोनों गांवों के लोग भिड़ गए। कहासुनी और नोकझोंक के बाद विवाद काफी बढ़ गया।
विज्ञापन
दोनों गांवों के सैकड़ों पुरूष व महिलाएं लाठी-डंडे से लैस हो सड़क पर उतर गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। करीब एक घंटे से गाजीपुर-रेवतीपुर मार्ग पर आवागमन बंद है। दोनों गांव के बीच हुए बवाल व पथराव अभी जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पर भी ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
लाठी-डंडे से लैस ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
पुलिस ग्रामीणों के भीड़ से काफी दूर घेराबंदी बनाए हुए है और ग्रामीणों के आक्रोश के आगे लाचार बनी हुई है। अभी स्थिति सामान्य नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक डॉ ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर कई थानों के फोर्स, पीएसी और क्षेत्राधिकारियों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।