फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After a year, the first procession of Gham-e-Hussain lifted, eyes moistened

साल भर बाद उठा गम ए हुसैन का पहला जुलूस, नम हुईं आंखें

Tue, 28 Sep 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
After a year, the first procession of Gham-e-Hussain lifted, eyes moistened
साल भर के अंतराल के बाद जब इमाम ए हुसैन का ताबूत उठाया गया तो हर अजादार की आंखें नम हो उठीं। चेहल्लुम की पूर्व संध्या पर शिवाला से निकलकर इमाम हुसैन का जुलूस गंगा के तट पर समाप्त हुआ। जुलूस में अलम, ताबूत, ताजिया और दुलदुल की जियारत के साथ ही अजादारों ने इमाम की याद में नौहा मातम किया। शहर में रात भर मजलिस का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

सोमवार को शिवाला में इमाम हुसैन की शहादत के सिलसिले से पहला जुलूस हाजी आलिम हुसैन और ऋषि बनारसी के आवास से उठा। पिछले साल मुहर्रम का कोई जुलूस नहीं उठाया गया और और इस साल भी मुहर्रम पर एक महीना 19 दिन बाद जुलूस उठाने की अनुमति मिली। शिया समुदाय ने 50 अजादारों के साथ अंजुमन गुलजारिया अब्बास के जेरे इंतजाम जुलूस उठाया। जुलूस में शामिल नौजवान या हुसैन की सदाएं लगाते हुए चल रहे थे। शिवाला चौराहा से होेेते जुलूस कई शिवाला घाट पर पहुंचा। इसके पहले मजलिस को मौलाना मेराज हुसैन ने खिताब किया। ऋषि बनारसी, आलिम हुसैन और हाजी शमीम ने नौहाख्वानी की। चौहट्टा लाल खान में सलीम के निवास पर भी मजलिस और मातम का हुआ। अंजुमन आबिदिया के दर्द भरे नौहे सुनकर अजादारों की आंखें नम हो उठीं। रात 9 बजे नवाब एहतेशाम के निवास पर भी मजलिस हुई। रात भर शहर के कई इलाकों में मजलिस का सिलसिला जारी रहा। अंजुमन हैदरी ने नौहा मातम किया। काली महल में शिया मसिजद और हाशिम हुसैन रिजवी के इमामबाड़े पर अंतिम मजलिस हुई। शहनीला हसन ने मजलिस को खिताब किया। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि इमाम का चेहल्लुम 28 सितंबर को अकीदत से साथ मनाया जाएगा। जहां-जहां अनुमति मिली है वहां पर जुलूस सीमित लोगों के साथ उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed