फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Advocates stage protest demanding arrest of attackers

Varanasi News: हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग, अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन

Sun, 01 Mar 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Advocates stage protest demanding arrest of attackers
सेल टैक्स पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, महामंत्री पर हमले के विरोध में कार्य ठप कर विरोध जताते अधि
वाराणसी। सेल्स टैक्स बार के अधिवक्ताओं के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को अधिवक्ताओं ने सेल्स टैक्स कार्यालय पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव और सचिव चंद्रेश सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सुबह 10.30 बजे सेल्स टैक्स कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शाम को अधिवक्ताओं ने सेल्स टैक्स कार्यालय से लहुराबीर के आजाद पार्क तक पुलिस प्रशासन के विरोध में मार्च निकाला। सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के कक्ष में तीनों बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक हुई। हमलावरों की गिरफ्तारी तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। अधिवक्ताओं ने रविवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांग रखने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को ऐढ़े में क्रिकेट दौरान स्टेडियम के कर्मचारियों ने अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला किया था। लालपुर-पांडेयपुर थाने में सहर्ष प्रताप सिंह, मोनू सिंह, राजदीप कुमार, वेद प्रकाश मिश्र समेत अज्ञात पर जानलेवा हमला समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज है। मगर, पुलिस अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article