{"_id":"589891d14f1c1b895237885b","slug":"admistraion-preparing-for-rahu-and-akhilesh-road-show-in-varanai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल-अखिलेश के रोड शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 12 किमी लंबा होगा सफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल-अखिलेश के रोड शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 12 किमी लंबा होगा सफर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 06 Feb 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन से होगी शुरुआत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 11 फरवरी को वाराणसी में प्रस्तावित रोड शो का रूट तय कर लिया गया है।
12 किलोमीटर लंबे रोड शो की शुरुआत पुलिस लाइन से होगी। दोनों नेता हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे और वहां से साथ-साथ रोड शो के लिए निकलेंगे। शहर के प्रमुख हिस्सों से होता हुआ रोड शो वापस पुलिस लाइन पहुंचकर विराम लेगा।
पुलिस और प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। चप्पे-चप्पे पर पुख्ता सुरक्षा होगी। आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
नगर निगम, लोक निर्माण, विद्युत समेत अन्य विभागों को रोड शो के निर्धारित रूट पर इंतजामों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की ताकीद की गई है। स्थानीय स्तर पर सपा-कांग्रेस की तरफ से पुलिस-प्रशासन को जो जानकारी दी गई है कि उसके मुताबिक रोड शो पुलिस लाइन चौराहे से शुरू होकर चौकाघाट, गोलगड्डा, आदमपुर, विशेश्वरगंज, मैदागिन, कबीरचौरा, पिपलानी कटरा, लहुराबीर, मलदहिया, इंग्लिशिया लाइन, अंधरापुल, चौकाघाट होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचेगा।
माना जा रहा है कि सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए दो-एक दिन में एसपीजी भी यहां आ जाएगी।
राहुल और अखिलेश का रोड शो गठबंधन के लिए संजीवनी का काम करेगा। यह दावा है, दोनों पार्टियों के स्थानीय नेताओं का। वाराणसी में सबसे अंत में सातवें चरण में मतदान होना है।
पार्टी नेताओं का कहना है कि रोड शो का असर वाराणसी समेत आसपास की सीटों पर भी होगा। गठबंधन के तहत वाराणसी में चार सीटें कांग्रेस और तीन सीटें सपा को मिली हैं। शिवपुर सीट से अभी किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।

दुश्वारियों से भरा होगा रोड शो का रूट
रोड शो के तय रूटों पर सुरक्षा प्रबंध किए जाने लगे हैं
- फोटो : अमर उजाला
राहुल-अखिलेश के रोड शो के लिए जिस रूट का चयन किया गया है, वह दुश्वारियों से भरा है।
चौकाघाट-गोलगड्डा मार्ग खुदाई चल रही है। इसी मार्ग से पिछले साल दो अगस्त को सोनिया गांधी का रोड शो भी गुजरा था।
सड़क खराब होने की वजह से उनकी गर्दन में तकलीफ हुई थी और उन्हें बीच रास्ते में रोड शो छोड़ना पड़ा था। वहीं इंग्लिशिया लाइन से कैंट, अंधरापुल, चौकाघाट तक की सड़क भी फ्लाईओवर विस्तार कार्य के चलते खस्ताहाल है।