फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Admission through merit in MA, entrance exam will be held in graduation

Varanasi News: एमए में मेरिट से प्रवेश, स्नातक में होगी प्रवेश परीक्षा

Sat, 08 Jul 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Admission through merit in MA, entrance exam will be held in graduation
स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्नातक में दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे। वहीं, एमए के छह और एमएससी सांख्यिकी में प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे। प्रवेश परीक्षाओं का दौर 10 जुलाई से शुरू हो जाएगा। उदय प्रताप कॉलेज में सबसे अधिक आवेदन बीएससी कृषि में आए हैं। बीएससी कृषि की एक सीट पर 13 और एमएससी कृषि में एक सीट पर 20 आवेदक हैं। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीएससी कृषि की 165 सीटों के लिए 2200 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। एमएससी कृषि की 30 सीटों के लिए छह सौ आवेदन आए हैं। बीएससी गणित की 420 सीटों के लिए एक हजार और जीव विज्ञान की 420 सीटों के लिए एक हजार आवेदन आए हैं। बीकॉम की 240 सीटों के लिए एक हजार और बीए की 580 सीटों के लिए 1100 आवेदन आए हैं। प्राचार्य ने बताया कि एमए के हिंदी, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, प्राचीन इतिहास, राजनीति शास्त्र और एमएससी सांख्यिकी में दोगुने से कम आवेदन के कारण प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे। प्रवेश परीक्षाएं 10 जुलाई से दो पालियों में होंगी। परिसर में ही प्रवेश परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article