फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   administration monitoring of brokers in RTO office in varanasi

वाराणसी: आरटीओ कार्यालय में दलालों के सिंडिकेट पर प्रशासन की नजर, होमगार्ड होंगे तैनात

Wed, 10 Mar 2021 03:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 10 Mar 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
administration monitoring of brokers in RTO office in varanasi
वाराणसी आरटीओ, (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में आरटीओ ऑफिस में दलालों के सिंडिकेट को तोड़ने की तैयारी चल रही है। अमर उजाला में दलालों के सिंडिकेट को लेकर चलाए गए अभियान का असर दिखने लगा है। अब जहां आरटीओ ऑफिस के पास दलाली करने वालों पर कार्यवाही होगी। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से बाहरी लोगों के प्रवेश पर अंकुश लगाने के लिए होमगार्डों की भी तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन


हरहुआ स्थित आरटीओ ऑफिस में रोजाना बड़ी संख्या में लोग ड्राइविंग लाइसेंस सहित गाड़ियों के पंजीकरण कराने जाते हैं। खास बात यह है कि आरटीओ ऑफिस के बाहर फोटोकॉपी की दुकानों के अलावा कुछ लोग कर्मचारियों से अपना संबंध बताकर न केवल लोगों का फर्जी कागजात तैयार कराने में लगे रहते हैं बल्कि उनसे बड़ी धनराशि भी वसूलते हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला में पिछले दिनों इसको लेकर अभियान चलाया गया था। तब जिला प्रशासन के साथ ही आरटीओ से जुड़े अधिकारियों ने भी कार्यवाही की बात कही थी, अब सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सर्वेश कुमार चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमे उन्होंने बताया है कि आरटीओ के सामने फोटोकॉपी की दुकानों पर आरटीओ के नाम पर कई गलत काम कराया जा रहा है, जिससे विभाग की छवि धूमिल हो रही है। काम करने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जरूरत है। साथ ही उन्होंने चार होमगार्ड की तैनाती करने को कहा है। इसकी कॉपी पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed