फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   administration came to remove encroachment in Sarnath old lady died in shock

Varanasi: अतिक्रमण अभियान में प्रशासन ने हटाया ठेला, वृद्धा की सदमे से मौत, कांग्रेस ने बोला हमला

Thu, 30 Mar 2023 04:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Mar 2023 04:47 PM IST
सार

वाराणसी जी-20 सम्मेलन से संबंधित बैठकों के मद्देनजर शहर भर से अतिक्रमण हटाने की कवायद जोर-शोर से चल रही है। अतिक्रमण हटाने के दौरान ही गुरुवार को सारनाथ में ठेला लगाने वाली वृद्धा की सदमे में मौत हो गई। 

विज्ञापन
administration came to remove encroachment in Sarnath old lady died in shock
सारनाथ में घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में जी-20 सम्मेलन से संबंधित बैठकों के मद्देनजर शहर भर से अतिक्रमण हटाने की कवायद जोर-शोर से चल रही है। अतिक्रमण हटाने के दौरान ही गुरुवार को सारनाथ में ठेला लगाने वाली वृद्धा की सदमे में मौत हो गई। स्थानीय लोगों का विरोध होता देखा अतिक्रमण हटाने वाले टीम मौके से खिसक गई। घटना को लेकर स्थानीय ठेला पटरी व्यवसायियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इधर, मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

विज्ञापन


नगर निगम का प्रवर्तन दल गुरुवार दोपहर  सारनाथ म्यूजियम के आसपास का अतिक्रमण हटाने पहुंचा। थाई मंदिर के समीप ही सिंहपुर निवासी शकुंतला देवी (70) का नारियल, पानी व मूंगफली का ठेला था। प्रवर्तन दल शकुंतला देवी के ठेले को ट्रक पर लादने लगा। ठेले पर रखा सारा समान सड़क पर बिखर गया।
विज्ञापन


वृद्धा ने गुहार लगाई लेकिन टीम ने उसे नजरअंदाज किया। सदमे में वृद्धा सड़क पर ही अचेत हो गई। सूचना पर शकुंतला देवी के पुत्र व सारनाथ पटरी ठेला व्यवसायी संघ के सचिव रामचंद्र प्रजापति मौके पर पहुंचे। आननफानन मां को लेकर अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम स्वनिधि योजना से लिया था लोन

रामचंद्र प्रजापति ने बताया कि प्रधानमंत्री ने वाराणसी आगमन के दौरान पीएम स्वनिधि योजना के तहत 50 हजार का ऋण दिया था। एक तरफ सरकार ठेला व्यवसाय को प्रोत्साहन देने का काम कर रही है वहीं नगर निगम और पुलिस अतिक्रमण के नाम पर उनका शोषण कर रही है।

बेटा बोला- मां ने रखा था नवरात्र का व्रत

बताया कि उनकी मां ने नवरात्र का व्रत रखा था। गुरुवार को पूजा-पाठ करके ठेला लगाने आई थी। नगर निगम द्वारा ठेला हटाने का सदमा बर्दास्त नहीं कर सकी और उनकी मौत हो गई। आक्रोशित ठेला व्यवसायियों ने चक्का जाम कर दिया। मौके पर पुलिस मौजूद है। 

अजय राय बोले- गरीबों को उजाड़ रही सरकार

सारनाथ में घटी घटना को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के सारनाथ में बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक चले अतिक्रमण अभियान में अपनी जीविका उजड़ने के कारण शकुंतला देवी के निधन की सूचना हृदयविदारक है। सत्ता के घमंड में चूर भाजपा सरकार से पीड़ित परिवार के लिये उचित मुवावजे की मांग करता हूं। बाबा विश्वनाथ से मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed