{"_id":"6af183797aa0fb745400e2e5","slug":"mohammed-shami-test-retirement-wife-hasin-jahan-takes-a-dig-questions-his-age-and-challenges-him-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'खुदा का कहर गिरा है...', मोहम्मद शमी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर पत्नी हसीन का तंज; फिर दी ये चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'खुदा का कहर गिरा है...', मोहम्मद शमी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर पत्नी हसीन का तंज; फिर दी ये चुनौती
Mon, 09 Nov 2026 02:21 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 09 Nov 2026 02:21 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर पत्नी हसीन जहां ने तंज कसा है। हसीन ने कहा कि खुदा का कहर गिरा है। कहा कि अच्छे प्रदर्शन और समर्थकों से मिलने वाली वाहवाही के कारण शमी खुद को खुदा समझने लगे थे।
विज्ञापन
Mohammed Shami
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के टेस्ट क्रिकेट से अलविदा कहने पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शमी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट छोड़ा नहीं है, बल्कि उन पर खुदा का कहर गिरा है।
अच्छे प्रदर्शन और समर्थकों से मिलने वाली वाहवाही के कारण शमी खुद को खुदा समझने लगे थे। उन्होंने कहा कि इंसान की पहचान इंसानियत से होती है, न कि शोहरत या क्रिकेट खेलने से।
संवाद न्यूज एजेंसी से फोन पर बातचीत के दौरान हसीन जहां ने शमी की उम्र को लेकर भी सवाल उठाए। आरोप है कि शैक्षिक प्रमाणपत्रों में उम्र संबंधी कथित गड़बड़ी के कारण शमी लंबे समय तक खुद को कम उम्र का बताते रहे। उन्होंने दावा किया कि शमी की वास्तविक पैदाइश 1982 की है, जबकि शैक्षिक प्रमाणपत्रों में वर्ष 1990 दर्ज है।

Trending Videos
उन्होंने कहा कि उम्र कुदरती तौर पर बढ़ती है, प्रमाणपत्रों में दर्ज उम्र के हिसाब से नहीं। हालांकि, उनके इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। हसीन जहां ने कहा कि अगर शमी का प्रदर्शन खराब होता तो बीसीसीआई की ओर से मौका नहीं मिलने की बात समझ में आती, लेकिन अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें तवज्जो नहीं दी गई।
इससे साफ है कि उनकी उम्र उनके करियर पर भारी पड़ रही। उन्होंने कहा कि कर्म किसी को नहीं छोड़ता और अब शमी का कर्मा शुरू हो गया है। साथ ही सवाल उठाया कि यदि शमी कम उम्र के थे तो उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट क्यों नहीं खेला और 22 वर्ष की उम्र के बाद ही क्रिकेट खेलना क्यों शुरू किया।
शमी के परिवार को चुनाव लड़ने पर फिर दी खुली चुनौती
हसीन जहां ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया कि शमी, उनके भाई, भाभी या परिवार का कोई अन्य सदस्य चुनाव लड़ता है तो वह उसके सामने चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि परिवार के किसी सदस्य के चुनाव मैदान में उतरने पर वह पीछे नहीं हटेंगी।

टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह भावुक हुए मोहम्मद शमी
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज और अमरोहा के लाल मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। उन्होंने छह नवंबर को सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा कर अपने टेस्ट करियर को अलविदा कहा। शमी के इस फैसले से उनके प्रशंसक हैरान रह गए।

वहीं, उनके फार्म हाउस स्थित मैदान में खड़े होकर साझा किए गए 2.48 मिनट के वीडियो पर प्रशंसकों ने जमकर प्रतिक्रिया दी। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो को कुछ ही घंटों में करीब 72 हजार लोगों ने लाइक किया, जबकि तीन हजार से अधिक कमेंट और एक हजार से ज्यादा शेयर मिले।
मोहम्मद शमी ने अपने संदेश में कहा कि वह सफेद जर्सी से विदा ले रहे हैं, लेकिन उससे जुड़ी यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अपनी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा बताया। साथ ही इस लंबे सफर में साथ देने वाले साथी खिलाड़ियों, कोच, परिवार और करोड़ों प्रशंसकों का आभार जताया। हालांकि, शमी ने साफ किया कि वह वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।
नई और पुरानी दोनों गेंदों से स्विंग और सीम मूवमेंट हासिल करने की क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 229 विकेट हासिल किए। छह बार एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा भी किया।
उन्होंने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। इसके बाद जल्द ही भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी बन गए। भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज में खेले गए 35 टेस्ट मैचों में उन्होंने 131 विकेट लिए। इन मुकाबलों में उनका गेंदबाजी औसत 25 से कम रहा।
शमी ने अपने भावुक संदेश में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाओं ने उनकी प्रतिभा पर भरोसा जताया और आगे बढ़ने के अवसर दिए।
शमी ने वीडियो में कहा कि मैदान पर उनकी आखिरी टेस्ट गेंद भले ही फेंकी जा चुकी है, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेगा। उनके संन्यास के एलान के बाद अमरोहा सहित देशभर में प्रशंसकों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया।