Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bhim Sarovar at Gorakhnath Temple illuminated with 11000 earthen lamps CM Yogi lights lamp

यूपी: गोरखनाथ मंदिर में 11 हजार दीपों से जगमगाया भीम सरोवर, शहीदों को नमन कर सीएम योगी ने जलाया दीप

Mon, 09 Nov 2026 07:42 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 09 Nov 2026 07:42 PM IST
सार

कार्यक्रम का आयोजन गोरखनाथ मंदिर और भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (भाई) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राकेश श्रीवास्तव हैं। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से परिचित कराना है।

विज्ञापन
Bhim Sarovar at Gorakhnath Temple illuminated with 11000 earthen lamps CM Yogi lights lamp
गोरखनाथ मंदिर में ‘एक दिया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली पर गोरखनाथ मंदिर में सोमवार को ‘एक दिया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने भीम सरोवर के पास दीप प्रज्ज्वलित कर देश के अमर शहीदों को नमन किया। इस दौरान 11 हजार मिट्टी के दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से भीम सरोवर का पूरा परिसर जगमगा उठा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। इसके बाद अमर शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देश की रक्षा और सम्मान के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के त्याग, साहस और समर्पण को याद किया। शहीदों के सम्मान में जलाया गया हर दीप उनके सर्वोच्च बलिदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बना।
विज्ञापन


भीम सरोवर के चारों तरफ कतारबद्ध जलाए गए 11 हजार दीपों से अद्भुत दृश्य नजर आया। दीपों की सुनहरी रोशनी और मंदिर का आध्यात्मिक वातावरण लोगों को भावविभोर करता रहा। दीपावली की खुशियों के बीच इस आयोजन ने लोगों को वीर जवानों के बलिदान का स्मरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के मुक्ताकाशी मंच पर देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति गीतों और संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से जवानों के शौर्य और बलिदान को याद किया। युवाओं और बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अमर शहीदों को नमन किया।


कार्यक्रम का आयोजन गोरखनाथ मंदिर और भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (भाई) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राकेश श्रीवास्तव हैं। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से परिचित कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed