फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Adhik maas end now good days start from Tomorrow

अधिमास खत्म, कल से शुरू हो जाएंगे शुभ कार्य, इतने तारीख से गूंजेंगी शहनाइयां

Thu, 14 Jun 2018 05:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 14 Jun 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
Adhik maas end now good days start from Tomorrow
adhik mass - फोटो : अमर उजाला
कालखंड के संवत्सरीय गणना सिद्धांत के अनुसार तिथियों की घट बढ़ से पैदा वार्षिक असंतुलन के संयोजन की दृष्टि से हर तीन वर्ष बाद पड़ने वाले अधिमास का बुधवार को समापन हो गया। अधिमास के समापन के साथ ही शुभ कार्य शुक्रवार से आरंभ हो जाएंगे। हालांकि विवाह मुहूर्त के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। आगे की स्लाइड्स में जानिए..
विज्ञापन

Adhik maas end now good days start from Tomorrow
shiva worship
अधिमास के आखिरी दिन काशी के प्रसिद्ध पंचक्रोशी तीर्थ मार्ग पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ नजर आया। वहीं, काशी विश्वनाथ मंदिर, पुरुषोत्तम भगवान मंदिर समेत शहर के प्रमुख मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए कतार लगी रही।  बुधवार की सुबह से ही पंचक्रोशी मार्ग पर जयघोष के बीच परिक्रमा पथ पर श्रद्धालुओं का कारवां अपनी मंजिल की तरफ अपनी धुन में बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Adhik maas end now good days start from Tomorrow
worship
 मणिकर्णिका घाट पर संकल्प लेकर परिक्रमा पर निकले इन श्रद्धालुओं ने कंदवा, भीमचंडी, रामेश्वर, पांचो पांडव और कपिलधारा पर सविधि दर्शन-पूजन किया। बांसफाटक स्थित पुरुषोत्तम भगवान के मंदिर में मालपुआ का प्रसाद चढ़ाने के साथ ही तीर्थयात्रियों ने काशी विश्वनाथ से अपनी अरज-गरज लगाई और यात्रा का समापन कर घरों की ओर प्रस्थान किए। 
 
विज्ञापन

Adhik maas end now good days start from Tomorrow
marriage

ज्योतिष के जानकार पं. गणेश मिश्रा ने बताया कि अधिमास के समापन के साथ ही शुभ कार्य शुक्रवार से आरंभ हो जाएंगे। 19 जून से विवाह मुहूर्त भी शुरू हो जाएंगे। अधिमास हर तीन साल बाद पड़ता है। इन तीन वर्षों में प्रति वर्ष 11 दिन का अंतर पड़ता है। 
 

Adhik maas end now good days start from Tomorrow
grah

कुल 33 दिनों के इस अंतर को समायोजित करने के लिए ही अधिक मास का विधान किया गया है। इसमें शुभ कार्यों का जो निषेध किया गया है उसका तात्पर्य अपवित्रता से न हो कर सूर्य संक्रांति की अनुपस्थिति को लेकर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed