{"_id":"5db0b84c8ebc3e01711f8c26","slug":"adg-varanasi-news-vns4908042169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के साथ घूम रहा दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के साथ घूम रहा दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। दुष्कर्म का आरोपी संस्कृत विश्वविद्यालय का निवर्तमान अध्यक्ष प्रांजल पांडेय गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद प्रदेश के एक मंत्री के साथ खुलेआम घूमता है। चार दिन पहले उसने देख लेने की धमकी दी और मंत्री के नाम की आए दिन धौंस देता रहता है। इसके बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। जिले के नोडल अफसर एडीजी सुरक्षा दिपेश जुनेजा से यह शिकायत दुष्कर्म पीडि़ता ने की। एडीजी सुरक्षा ने कहा कि विवेचक की भूमिका की जांच कराई जाए और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई हो।
एडीजी सुरक्षा ने बुधवार को सर्किट हाउस में लोगों की पुलिस से जुड़ी शिकायत और समस्याएं सुनीं। मंडुवाडीह क्षेत्र की एक महिला ने कहा कि पति आए दिन मारपीट करता है। घरेलू विवाद से जुड़े दो अन्य प्रकरण और जमीन विवाद से जुड़ा एक प्रकरण सामने आया। एडीजी सुरक्षा ने सौ नंबर पर कॉल कर शिकायतें करने वालों से फीडबैक लिया।
अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी एडीजी सुरक्षा से मिला। अधिवक्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एडीजी सुरक्षा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने वाले लोगों से पुलिस की कार्रवाई की जानकारी ली। बिजली विभाग, नगर निगम, वीडीए सहित अन्य सरकारी विभागों से पूछा कि किसी कार्रवाई के दौरान सहयोग मांगने पर पुलिस का रुख कैसा रहता है। एडीजी सुरक्षा दो दिवसीय भ्रमण और निरीक्षण की रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपेंगे।
विज्ञापन
बढ़ते अपराध से व्यापारी वर्ग भयभीत
वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल एडीजी सुरक्षा से मिला। अजित ने कहा कि शहर में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। कुछ घटनाओं का खुलासा हो रहा है तो दोगुनी गति से अपराध हो रहे हैं। इससे व्यापारी वर्ग में भय व्याप्त है। व्यापारियों ने एडीजी सुरक्षा से मांग की कि शहर को अपराध मुक्त किया जाए। इस दौरान प्रमोद अग्रहरि, मनीष गुप्ता, संजय गुप्ता, रितेश जायसवाल, दीप्तिमान देव गुप्ता, जितेन चौधरी, विकास गुप्ता, सत्य प्रकाश जायसवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
जिला जेल का निरीक्षण कर जानी बंदियों की समस्याएं
एडीजी सुरक्षा ने जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि खराब आर्थिक स्थिति के कारण जिन बंदियों को विधिक सहायता नहीं मिल पा रही है, उनकी मदद के लिए ठोस प्रबंध किए जाएं। बंदियों के खानपान, पीने के पानी और साफ सफाई को लेकर गंभीरता बरती जाए।