फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Additional solicitor general says that then india will become vishwa guru

एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ने कहा, फिर विश्व गुरु बनेगा भारत

Mon, 10 Dec 2018 11:51 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 10 Dec 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
Additional solicitor general says that then india will become vishwa guru
भारत की एडिशनल सॉलिसिटर जनरल पिंकी आनंद - फोटो : amar ujala
वाराणसी के केदारघाट स्थित करपात्री धाम में युवा चेतना की ओर से भारत पुन: विश्व गुरु विषयक व्याख्यान का आयोजन रविवार को किया गया। मुख्य वक्ता भारत की एडिशनल सॉलिसिटर जनरल पिंकी आनंद ने कहा कि देश की परंपरा और संविधान सहित कई विषय हैं, जिनके चलते विश्व में भारत हमेशा आगे रहेगा।
विज्ञापन


देश पिछले चार सालों में काफ़ी आगे गया है। अन्य विकसित देशों के सामने भारत का कद काफी बढ़ा है। विकास और बदलाव के चलते आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। यह सब प्रधानमंत्री के चलते हुआ है।
विज्ञापन


काशी पर उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने पहली बार लाल किले के प्राचीर से स्वच्छता और शौचालय की बात कही तो लोगों को अजूबा लगा, लेकिन काशी में स्वच्छता को लेकर हुए शुरुआत के बाद काफी बदलाव हुआ है, लेकिन यहां के लोगों से और भी स्वच्छ बनारस दिखे इस पर जोर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी की सूरत बदल गई, पूरी काशी चमक रही है। स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि भारत अपनी खूबियों के चलते ही सोने की चिड़िया कहा जाता है, भारत विश्व गुरु था और आगे भी रहेगा। आध्यात्मिक ऊर्जा के कारण ही भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है।


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश की खोई प्रतिष्ठा को प्राप्त करने के लिए गांव को समृद्ध बनाना होगा। अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि देश के गांव में बैठा आम नौजवान ही भारत को विश्व गुरु बना सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed